Home Haryana Karnal MLA Threat Case : करनाल MLA को धमकी देने वाला निकला...

Karnal MLA Threat Case : करनाल MLA को धमकी देने वाला निकला रिटायर्ड प्रिंसिपल, खुद को लॉरेंस बिश्नोई का एरिया कमांडर बताया, अभी है फरार, जानिए कहां का है ये प्रिंसिपल ?

Karnal MLA Threat Case

Karnal MLA Threat Case : करनाल के विधायक जगमोहन आनंद को जान से मारने की धमकी देने वाले संदिग्ध आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरी चिट्ठी भेजने वाला व्यक्ति सरकारी स्कूल का रिटायर्ड प्रिंसिपल है।

Karnal MLA Threat Case

Written by Kajal Panchal • Published on : 2 September 2026

IBN24 NEWS NETWORK : फिलहाल वह फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए करनाल और कुरुक्षेत्र पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि पुलिस ने अभी संदिग्ध आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद ही उसका नाम आधिकारिक तौर पर सामने लाया जाएगा।

इंद्री के सरकारी स्कूल में रह चुका है प्रिंसिपल

पुलिस जांच में सामने आया है कि संदिग्ध आरोपी इंद्री के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर रह चुका है। पुलिस को शक है कि विधायक को भेजी गई धमकी भरी चिट्ठी उसी व्यक्ति ने डाक के जरिए विधायक जगमोहन आनंद के कैंप ऑफिस में भेजी थी। चिट्ठी के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। इसके बाद से करनाल और कुरुक्षेत्र पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।

क्या आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन है ?

जांच में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या संदिग्ध आरोपी का वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध है या उसने विधायक को डराने के लिए खुद को गैंग का एरिया कमांडर बताकर चिट्ठी भेजी थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि अगर आरोपी ने खुद ही पत्र लिखा था तो इसके पीछे उसका मकसद क्या था और क्या इस पूरी साजिश में कोई दूसरा व्यक्ति भी शामिल है। इन सवालों का जवाब आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद मिलने की उम्मीद है।

27 अगस्त को विधायक को मिला था धमकी भरा पत्र

Karnal MLA Threat Case

दरअसल, 27 अगस्त को विधायक जगमोहन आनंद को डाक के जरिए एक धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र में विधायक और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र मिलने के बाद विधायक ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। इसके आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। धमकी मिलने के बाद विधायक जगमोहन आनंद की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

चिट्ठी में AK-47 से 20 गोलियां मारने की धमकी

धमकी भरा पत्र विधायक के सेक्टर-13 स्थित निवास के कैंप ऑफिस में पहुंचा था। विधायक उस दिन चंडीगढ़ में विधानसभा के 70वें सत्र में शामिल होने के बाद घर पहुंचे थे। डाक से आए पत्रों में एक पत्र खोलने पर उसमें धमकी भरा संदेश मिला। पत्र भेजने वाले ने खुद को “बलवीर सिंह, एरिया कमांडर, लॉरेंस बिश्नोई, हरियाणा” बताया था।

Karnal MLA Threat Case

पत्र में विधायक और उनके समाज के बारे में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इसके साथ ही विधायक को एक महीने के भीतर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई थी। विधायक के बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पत्र में AK-47 से विधायक और उनके बेटे के सिर में 20 गोलियां मारने की धमकी लिखी गई थी। पत्र में यह भी कहा गया था कि सुरक्षा बढ़ाने के बावजूद रात में गोली मारकर हत्या की जा सकती है और एक महीने के भीतर वारदात को अंजाम देने की धमकी दी गई थी।

धमकी भरे पत्र में हर्ष की मौत का भी जिक्र

Karnal MLA Threat Case

धमकी भरे पत्र में एनकाउंटर में मारे गए हर्ष का भी जिक्र किया गया था। पत्र में विधायक को हर्ष की मौत का “ब्याज सहित हिसाब-किताब” देने की बात कही गई थी। इस धमकी के बाद विधायक और उनका परिवार चिंतित है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि धमकी के पीछे वास्तविक मकसद क्या था।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!