Home Haryana Karnal ASI Arrested : करनाल के तरावड़ी थाने में तैनात ASI अनुराग...

Karnal ASI Arrested : करनाल के तरावड़ी थाने में तैनात ASI अनुराग को ACB ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, बेटे को कम पीटने के नाम पर मांगे थे 50 हजार

Karnal ASI Arrested
Karnal ASI Arrested

Karnal ASI Arrested : हरियाणा के करनाल में पुलिस विभाग से जुड़ा रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। तरावड़ी थाने में तैनात एक ASI को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ASI ने मारपीट के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे एक युवक के पिता से 50 हजार रुपये मांगे थे। इसके बदले बेटे को कम पीटने और मामले में राहत देने की बात कही गई थी।

Karnal ASI Arrested
Karnal ASI Arrested

Written by Kajal Panchal • Published on : 28 November 2026

IBN24 NEWS NETWORK : शिकायत मिलने के बाद ACB पानीपत की टीम ने मामले की जांच की और रिश्वत पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शनिवार को जैसे ही आरोपी ASI अनुराग ने थाने में शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम बरामद की गई। फिलहाल ACB आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बेटे को पुलिस रिमांड से राहत दिलाने के नाम पर मांगी रिश्वत

ACB के अनुसार, तरावड़ी निवासी परमजीत ने शिकायत दी थी कि उनके बेटे खुशप्रीत सिंह के खिलाफ 23 अक्टूबर 2026 को मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। इस केस की जांच ASI अनुराग कर रहे थे।

Karnal ASI Arrested
Karnal ASI Arrested

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने खुद अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश किया था। 26 नवंबर को जब ASI बेटे को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहे थे, उस दौरान परमजीत भी वहां मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान ASI ने बेटे को कम परेशान करने, उसके साथ मारपीट नहीं करने और केस में राहत देने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की।

50 हजार की जगह 40 हजार रुपये में तय हुआ सौदा

शिकायतकर्ता ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए 50 हजार रुपये देने में असमर्थता जताई। इसके बाद 27 नवंबर को वह दोबारा तरावड़ी थाने पहुंचे और ASI से रकम कम करने की बात कही।

Karnal ASI Arrested
Karnal ASI Arrested

आरोप है कि बातचीत के बाद ASI 40 हजार रुपये लेने के लिए तैयार हो गया। इसी दौरान परमजीत ने रिश्वत मांगने की शिकायत ACB को दे दी।

ACB ने थाने में ही बिछाया जाल, रंगेहाथ पकड़ा ASI

शिकायत मिलने के बाद ACB पानीपत की टीम ने मामले की जांच की। रिश्वत मांगने की पुष्टि के लिए कार्रवाई की योजना तैयार की गई। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी और गवाह की मौजूदगी में ट्रैप लगाया गया।

Karnal ASI Arrested
Karnal ASI Arrested

शनिवार को शिकायतकर्ता को 40 हजार रुपये देकर तरावड़ी थाने भेजा गया। जैसे ही ASI अनुराग ने रकम अपने हाथ में ली, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आखिर किस मामले में पुलिस रिमांड पर था युवक ?

इस रिश्वत मामले की पृष्ठभूमि में दो पुराने मुकदमे जुड़े हुए हैं। दोनों मामलों में एक ही परिवार के युवक खुशप्रीत का नाम सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल 2026 को गांव रमाना में विकास और कुलदीप का खुशप्रीत, कुलजीत और अन्य युवकों के साथ झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान रामबीर ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग करवाया था। आरोप है कि इससे नाराज होकर खुशप्रीत ने रामबीर को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

तलवार और ईंट से हमले का भी लगा था आरोप

रामबीर की शिकायत के अनुसार, 16 अप्रैल को वह अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। इसी दौरान खुशप्रीत, कुलजीत और सिमरन बाइक पर वहां पहुंचे। आरोप है कि खुशप्रीत ने तलवार से उनके सिर पर वार किया, जबकि कुलजीत ने ईंट से हमला किया। मेडिकल रिपोर्ट में तीन चोटें दर्ज की गई थीं।

इस घटना के बाद तीनों के खिलाफ तरावड़ी थाने में मुकदमा नंबर 114 दर्ज किया गया था।

समझौते का दबाव बनाने और घर पहुंचकर धमकाने का आरोप

रामबीर ने 23 अक्टूबर को एक और शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि मुकदमा नंबर 114 अदालत में विचाराधीन है और वह इस केस में गवाह हैं। खुशप्रीत और कुलजोत करीब एक महीने से उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि 22 अक्टूबर की रात खुशप्रीत और कुलजोत अपने 8 से 10 साथियों के साथ हथियार लेकर उनके घर पहुंचे और हमला करने की कोशिश की।

इस शिकायत के आधार पर 23 अक्टूबर को थाना तरावड़ी में मुकदमा नंबर 366 दर्ज किया गया था। इसी मामले की जांच ASI अनुराग कर रहे थे और खुशप्रीत दो दिन के पुलिस रिमांड पर था।

दोनों मुकदमों की जांच के बीच सामने आया रिश्वत का मामला

इस तरह 16 अप्रैल को दर्ज हुए मुकदमे नंबर 114 और 23 अक्टूबर को दर्ज मुकदमे नंबर 366 के बीच खुशप्रीत का नाम जुड़ा हुआ था। दूसरे मामले में पुलिस रिमांड के दौरान ही उसके पिता से रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया।

ACB ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए ASI अनुराग को 40 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी से भी 40 हजार रुपये बरामद होने की जानकारी दी गई है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!