Home Education HTET 2025 Exam : HTET में बैठने वाले 2.33 लाख अभ्यर्थियों के...

HTET 2025 Exam : HTET में बैठने वाले 2.33 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, AI निगरानी से लेकर परीक्षा केंद्र तक सबकुछ बदला, जानिए क्या कुछ बदला ?

HTET 2025 Exam
HTET 2025 Exam

HTET 2025 Exam : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) 4 और 5 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)-2025 आयोजित करेगा। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए होगी, जबकि प्रत्येक अभ्यर्थी की एंट्री से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन और मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग अनिवार्य होगी।

HTET 2025 Exam

Written by Kajal Panchal • Published on : 3 July 2026

IBN24 News Network : इस वर्ष एचटेट के लिए कुल 2,33,294 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 1,66,137 महिला और 67,157 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। यानी इस बार परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की संख्या पुरुषों से लगभग ढाई गुना अधिक है।

इन तीन जिलों में नहीं बनाए गए परीक्षा केंद्र

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस बार करनाल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए हैं।

HTET 2025 Exam

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के समय दिए गए विकल्पों के आधार पर निर्धारित किए गए हैं।

किस लेवल में कितने अभ्यर्थी

AI से होगी लाइव निगरानी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक सत्यापन के साथ मेटल डिटेक्टर द्वारा फ्रिस्किंग की जाएगी।

सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड बोर्ड मुख्यालय स्थित हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तक पहुंचेगी। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से हर गतिविधि की निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नकल या नियमों के उल्लंघन का तुरंत पता लगाया जा सके।

इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

HTET 2025 Exam

परीक्षा के दौरान कुल 128 उड़नदस्ते (Flying Squads) तैनात किए गए हैं। इनमें शामिल हैं—

  • अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूल शिक्षा विभाग) का – 1
  • स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक का – 1
  • निदेशक द्वारा गठित अतिरिक्त उड़नदस्ते – 21
  • बोर्ड अध्यक्ष का – 1
  • बोर्ड सचिव का – 1
  • उप सचिव का – 1
  • सहायक सचिव का – 1
  • आरएएफ (RAF) के – 21
  • जिला/उपमंडल प्रश्नपत्र सुरक्षा उड़नदस्ते – 21
  • उपायुक्त स्तर के उड़नदस्ते – 19
  • उपमंडल अधिकारी (SDM) स्तर के उड़नदस्ते – 21
  • जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) स्तर के उड़नदस्ते – 21

प्रदेशभर में 383 परीक्षा केंद्र

एचटेट-2025 के लिए पूरे हरियाणा में 383 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जिलावार परीक्षा केंद्रों की संख्या

  • अंबाला – 20
  • भिवानी – 21
  • चरखी दादरी – 11
  • फरीदाबाद – 14
  • फतेहाबाद – 15
  • गुरुग्राम – 22
  • हिसार – 37
  • झज्जर – 14
  • जींद – 22
  • कैथल – 27
  • महेंद्रगढ़ – 22
  • नूंह – 8
  • पलवल – 12
  • पानीपत – 27
  • रेवाड़ी – 23
  • रोहतक – 27
  • सिरसा – 24
  • सोनीपत – 22
  • यमुनानगर – 25

जिलावार अभ्यर्थियों की संख्या

  • अंबाला – 6,133
  • भिवानी – 12,653
  • चरखी दादरी – 6,648
  • फरीदाबाद – 9,434
  • फतेहाबाद – 8,680
  • गुरुग्राम – 15,367
  • हिसार – 22,429
  • झज्जर – 7,426
  • बहादुरगढ़ – 892
  • जींद – 12,874
  • करनाल – 7,861
  • कुरुक्षेत्र – 8,799
  • कैथल – 9,943
  • महेंद्रगढ़ – 10,699
  • नारनौल – 2,094
  • नूंह – 4,878
  • पंचकूला – 6,086
  • पलवल – 7,273
  • पानीपत – 8,291
  • रेवाड़ी – 14,282
  • रोहतक – 16,470
  • सिरसा – 14,238
  • सोनीपत – 13,768
  • यमुनानगर – 6,076

कुल अभ्यर्थी – 2,33,294

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का कहना है कि इस बार तकनीक आधारित निगरानी, AI सिस्टम, बायोमेट्रिक सत्यापन, मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और 128 फ्लाइंग स्क्वॉड की मदद से परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और नकलमुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!