Home Haryana Hathnikund Barrage Accident : हथिनीकुंड बैराज हादसे में दोनों जवानों के शव...

Hathnikund Barrage Accident : हथिनीकुंड बैराज हादसे में दोनों जवानों के शव मिलने का दावा, जानिए कहां मिले दोनों शव ?

Hathnikund Barrage Accident
Hathnikund Barrage Accident

Hathnikund Barrage Accident : हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज के पास हुए हादसे में लापता सेना के दोनों जवानों के शव मिलने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि एक जवान का शव हथिनीकुंड बैराज से करीब 15 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मिला, जबकि दूसरे जवान का शव करीब 200 किलोमीटर दूर हरियाणा के जींद में हांसी ब्रांच नहर से बरामद किया गया।

Hathnikund Barrage Accident

Written by Kajal Panchal • Published on : 3 September 2026

IBN24 NEWS NETWORK : दोनों शव डाइविंग सूट में मिले हैं। हालांकि, सेना की ओर से अभी तक दोनों शवों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में शवों की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। दरअसल, मंगलवार शाम हथिनीकुंड बैराज के पास प्रैक्टिस के दौरान पांच जवान चिनूक हेलिकॉप्टर से यमुना में खड़ी मोटर बोट पर कूदे थे। इसी दौरान अचानक बोट डूब गई। पांचों जवानों ने डाइविंग किट और लाइफ जैकेट पहन रखी थी। तीन जवान तैरकर बाहर निकल आए, जबकि महाराष्ट्र के पीआर नारायण और जम्मू-कश्मीर के अखनूर निवासी अजय लापता हो गए थे। हादसे के बाद सेना, NDRF, SDRF, पुलिस और प्रशासन की कई टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। तलाश हथिनीकुंड बैराज से लेकर यमुना और उससे जुड़ी नहरों तक की गई।

1 सितंबर : प्रैक्टिस के दौरान डूबी बोट, दो जवान लापता

मंगलवार शाम करीब 5 बजे वन पैरा स्पेशल फोर्स के पांच जवान प्रैक्टिस के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर से यमुना में खड़ी मोटर बोट पर कूदे।

Hathnikund Barrage Accident

जवानों के बोट पर पहुंचने के बाद वह स्टार्ट नहीं हुई और अचानक डूबने लगी। इसके बाद सभी पांच जवान डाइविंग किट और लाइफ जैकेट पहनकर नदी में कूद गए।

इनमें से तीन जवान तैरकर पश्चिमी यमुना नहर के गेट से बाहर निकल आए। वहीं, पीआर नारायण और अजय का कोई पता नहीं चला। इसके बाद सेना और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने रात से ही तलाश शुरू कर दी।

2 सितंबर : 15 किलोमीटर दूर मिला पहला शव

बुधवार को सेना के साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश SDRF की टीमें भी सर्च ऑपरेशन में शामिल हो गईं। हेलिकॉप्टर से भी इलाके की निगरानी की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान हथिनीकुंड बैराज से जुड़े रास्तों पर भी आवाजाही प्रभावित रही। सेना की करीब 10 टीमों ने लगभग 15 किलोमीटर के क्षेत्र में तलाश की।

पश्चिमी यमुना नहर में करीब एक घंटे तक पानी भी रोका गया, ताकि जलस्तर कम होने पर जवानों की तलाश की जा सके। जवानों ने ह्यूमन चेन बनाकर नहर में उतरकर भी सर्च किया। शाम को बैराज से करीब 15 किलोमीटर दूर दादूपुर हेड पर दो लाइफ जैकेट और एक डाइविंग किट मिली। हालांकि, यह सामान लापता जवानों का ही था या नहीं, इसकी सेना की ओर से पुष्टि नहीं की गई। इसके बाद रात करीब 8 बजे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बरथा कोरसी गांव में डाइविंग सूट पहने एक शव मिला। इसकी सूचना सिंचाई विभाग की ओर से सेना को दी गई। शव की पहचान अजय के रूप में बताए जाने की जानकारी सामने आई, लेकिन सेना की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

3 सितंबर : करीब 200 किलोमीटर दूर मिला दूसरा शव

Hathnikund Barrage Accident

गुरुवार को हथिनीकुंड बैराज के आसपास सर्च ऑपरेशन जारी रहा। इसके साथ ही सेना की टीमें करनाल के इंद्री इलाके में भी पहुंचीं। यमुना पश्चिमी नहर में बहकर आने वाले शवों के इंद्री तक पहुंचने की संभावना को देखते हुए वहां निगरानी रखी गई। हालांकि, सेना की टीमें नहर में नहीं उतरीं और बाहर से ही निगरानी करती रहीं। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि जींद की हांसी ब्रांच नहर में अमरेहड़ी गांव के पास डाइविंग सूट पहने एक शव मिला है। बताया गया कि यह शव महाराष्ट्र के पीआर नारायण का है।

हांसी ब्रांच नहर पश्चिमी यमुना नहर की मुनक हेड से निकलती है। इस वजह से हथिनीकुंड बैराज से निकलने वाले पानी के साथ शव के करीब 200 किलोमीटर दूर जींद तक पहुंचने की बात सामने आई है। हालांकि, सेना की ओर से अभी इस शव की पहचान की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हथिनीकुंड से जींद तक कैसे पहुंचा शव ?

Hathnikund Barrage Accident

हथिनीकुंड बैराज से निकलने वाली पश्चिमी यमुना नहर आगे चलकर विभिन्न नहरों से जुड़ती है। इसी जल प्रवाह के रास्ते में मुनक हेड और आगे हांसी ब्रांच नहर आती है। बताया जा रहा है कि इसी नहर प्रणाली के जरिए दूसरा शव हथिनीकुंड बैराज से करीब 200 किलोमीटर दूर जींद के अमरेहड़ी गांव तक पहुंचा।

तीन दिन से जारी था सर्च ऑपरेशन

हादसे के बाद से सेना, NDRF, SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार जवानों की तलाश में जुटी थीं। हथिनीकुंड बैराज के आसपास नदी और नहरों में सर्च के साथ-साथ उन स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई थी, जहां पानी के बहाव के साथ शव पहुंचने की संभावना थी। दोनों शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद अब सेना की आधिकारिक पुष्टि और पहचान की प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!