Home Haryana Punjab Farmers Delhi March : भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में पंजाब...

Punjab Farmers Delhi March : भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच फिलहाल टला, 2 मांगों पर बनी सहमति, शंभू-खनौरी बॉर्डर रहे सील, जानिए किन दो मांगों पर बनी सहमति ?

Punjab Farmers Delhi March
Punjab Farmers Delhi March

Punjab Farmers Delhi March : भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार (21 जुलाई) को पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच फिलहाल स्थगित हो गया। दोपहर करीब 3 बजे के बाद किसान शंभू बॉर्डर से वापस लौटने लगे। किसान नेताओं ने बताया कि हरियाणा सरकार के साथ हुई बातचीत में उनकी दो प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है। इसके बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया।

Punjab Farmers Delhi March Postponed
Punjab Farmers Delhi March

Written by Kajal Panchal • Published on : 21 July 2026

IBN24 News Network : हालांकि, हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया था कि किसानों को किसी भी कीमत पर दिल्ली की ओर आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। इसके चलते सुबह से ही शंभू और खनौरी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और दोनों सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया।

Punjab Farmers Delhi March Postponed
Punjab Farmers Delhi March

इन दो मांगों पर बनी सहमति

Punjab Farmers Delhi March

किसान नेता दिलबाग सिंह दिराजके ने बताया कि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ हुई बैठक में दो अहम मुद्दों पर सहमति बनी।

  • गिरफ्तार किसान नेताओं को जल्द रिहा किया जाएगा।
  • केंद्र सरकार के साथ किसानों की बैठक कराई जाएगी।

इन आश्वासनों के बाद किसानों ने फिलहाल दिल्ली कूच स्थगित कर दिया।

8 से 10 दिन में केंद्र से होगी बैठक

Punjab Farmers Delhi March Postponed
Punjab Farmers Delhi March

किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर ने कहा कि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भरोसा दिया है कि गिरफ्तार किसान नेताओं की जल्द रिहाई होगी। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अगले 8 से 10 दिनों के भीतर किसानों की बैठक कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई के बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। इसी बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

सुबह से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जुटे थे किसान

दिल्ली कूच के ऐलान के बाद सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान पटियाला-अंबाला के बीच स्थित शंभू बॉर्डर और संगरूर-जींद के बीच स्थित खनौरी बॉर्डर पर पहुंच गए थे।

Punjab Farmers Delhi March Postponed
Punjab Farmers Delhi March

इसकी सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस ने दोनों सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गए।

हरियाणा सरकार का सख्त रुख

हरियाणा प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि किसानों को राज्य की सीमा पार कर दिल्ली की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी के तहत दोनों बॉर्डरों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर जेसीबी मशीनें भी लगाई गईं, ताकि यदि प्रदर्शनकारी कोई अस्थायी या स्थायी ढांचा बनाने की कोशिश करें तो उसे तुरंत हटाया जा सके।

Punjab Farmers Delhi March Postponed
Punjab Farmers Delhi March

किसानों की भीड़ को देखते हुए अंबाला पुलिस ने क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी और प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड्स से 100 मीटर दूर रहने की चेतावनी दी।

ट्रैफिक डायवर्ट, यात्रियों को एडवाइजरी जारी

शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर यातायात प्रभावित हुआ। इसके चलते हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया और लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की।

दिल्ली से पंजाब जाने वाले वाहन

  • अंबाला छावनी
  • चंडीगढ़
  • लालड़ू
  • डेरा बस्सी
  • जीरकपुर होकर पंजाब जाएं।

पंजाब से दिल्ली आने वाले वाहन

  • राजपुरा
  • लालड़ू
  • डेरा बस्सी
  • जीरकपुर
  • अंबाला छावनी होकर दिल्ली जाएं।

पुलिस ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने की अपील की है।

13 महीने तक बंद रहा था शंभू बॉर्डर

किसान आंदोलन के दौरान NH-44 स्थित शंभू बॉर्डर करीब 401 दिन (13 महीने) तक बंद रहा था। इसे 13 फरवरी 2024 को सील किया गया था और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद 20 मार्च 2025 को दोबारा खोला गया था। अब किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के चलते इसे एक बार फिर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर किसानों की 4 प्रमुख मांगें

Punjab Farmers Delhi March Postponed
Punjab Farmers Delhi March

किसानों का कहना है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील से कृषि और डेयरी क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। उनकी प्रमुख मांगें हैं—

  • भारत-अमेरिका ट्रेड डील को वर्तमान स्वरूप में लागू न किया जाए।
  • ट्रेड समझौते से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं।
  • किसानों, मजदूरों, डेयरी उत्पादकों और छोटे व्यापारियों से चर्चा के बिना कोई समझौता लागू न हो।
  • कृषि और डेयरी क्षेत्र को विदेशी आयात के प्रभाव से सुरक्षित रखा जाए।

सरकार का क्या कहना है ?

केंद्र सरकार का कहना है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत अभी जारी है और कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। सरकार का दावा है कि किसानों और डेयरी सेक्टर के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

वहीं, पंजाब भाजपा के प्रवक्ता अनिल सरीन ने कहा कि अभी तक कोई ट्रेड डील हुई ही नहीं है और उसकी आधिकारिक जानकारी भी सामने नहीं आई है। ऐसे में विरोध प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बिना तथ्य सामने आए ही माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!