Home National Gold Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं !...

Gold Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं ! पहले पढ़ें ये खबर, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जेवर खरीदने से पहले जान लें कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी ?

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : घरेलू सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, स हफ्ते सोना ₹2,225 और चांदी ₹6,442 सस्ती: 24 कैरेट गोल्ड ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹2.57 लाख किलो हुई।

Gold Silver Price Today

Written by Kajal Panchal • Published on : 6 June 2026

IBN24 News Network :  IBJA के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना अब 1,54,238 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 30 मई को इसकी कीमत 1,56,463 रुपए थी। वहीं चांदी का भाव 2,63,350 रुपए प्रति किलो से घटकर 2,56,908 रुपए प्रति किलो हो गया है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

Gold Silver Price Today

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के भाव

शहरकीमत (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,55,910
मुंबई₹1,52,730
कोलकाता₹1,52,730
जयपुर₹1,55,910
भोपाल₹1,55,810
पटना₹1,55,810
लखनऊ₹1,55,910
रायपुर₹1,52,730
अहमदाबाद₹1,55,810

सालभर में मजबूत रही सोने-चांदी की चाल

हालांकि इस सप्ताह कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन पूरे साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1,33,195 रुपए पर था, जो अब बढ़कर 1,54,238 रुपए हो चुका है। यानी इस साल अब तक सोने में करीब 21 हजार रुपए की तेजी दर्ज की गई है।

वहीं चांदी 2,30,420 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2,56,908 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। इस दौरान चांदी में करीब 27 हजार रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

Gold Silver Price Today

इस साल बना था ऑलटाइम हाई

सोने और चांदी दोनों ने 2026 में रिकॉर्ड स्तर भी छुआ। 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. हमेशा हॉलमार्क वाला सोना खरीदें

सोना खरीदते समय भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क जरूर जांचें। हॉलमार्क यह प्रमाणित करता है कि सोना तय शुद्धता मानकों के अनुसार है। हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक कोड के रूप में अंकित होता है।

2. कीमत की जांच जरूर करें

खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का बाजार भाव विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से जांच लें। इससे ग्राहकों को सही कीमत पर शुद्ध सोना खरीदने में मदद मिलती है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत ?

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव के कारण हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। हालांकि लंबे समय के निवेशकों के लिए कीमती धातुएं अब भी सुरक्षित निवेश विकल्प मानी जा रही हैं।

Disclaimer

यह खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है। किसी भी तरह की खरीदारी के लिए हम जिम्मेदार नहीं है। किसी भी निवेश या खरीदारी से पहले अपने स्तर पर पुष्टि अवश्य करें।

Please also read this article : 

Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

कौन हैं कलु पुटिक, जिसकी क्रिएटिविटी और महज 21 पोस्ट पर 3.8 मिलियन फोलोवर्स होने पर instagram भी हुआ फ़िदा, आपको क्या लगता है … क्या ये बनेंगे नया फैशन आइकन

BJP Leads in Bengal : क्या बदलने जा रहा है देश का सियासी नक्शा? विधानसभा चुनाव 2026 में बड़े उलटफेर के संकेत

Bengal Shocker 2026: 15 साल की सत्ता हिलती दिखी, BJP बहुमत के करीब-क्या ममता का किला आज ढह जाएगा ?

Bargi Dam Cruise Tragedy : ऑरेंज अलर्ट के बावजूद चला क्रूज़… क्या यह हादसा था या सिस्टम की लापरवाही से हुई 9 मौतें ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

error: Content is protected !!