Haryana Athletes Become Coaches : हरियाणा सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में अवसर देने की अपनी खेल नीति के तहत गुरुवार को 23 खिलाड़ियों को सीनियर और जूनियर कोच के पदों पर नियुक्ति दी। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में आयोजित कार्यक्रम में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने चयनित खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

Written by Kajal Panchal • Published on : 4 June 2026
IBN24 News Network : नियुक्ति पाने वालों में 3 सीनियर कोच और 20 जूनियर कोच शामिल हैं। इस अवसर पर खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
2036 ओलंपिक में 36 मेडल जीतने का लक्ष्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में 36 पदक जीतने का है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में नव नियुक्त कोचों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जहां देश और प्रदेश के लिए मेडल जीतकर गौरव बढ़ाते हैं, वहीं कोच भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार कर खेलों की मजबूत नींव रखते हैं।
नई प्रतिभाओं को तराशने की जिम्मेदारी
गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की पहचान केवल पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से नहीं, बल्कि प्रदेश की मजबूत खेल संस्कृति से भी है। गांवों और कस्बों से निकलकर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं।

उन्होंने नव नियुक्त कोचों से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करें और उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करें।
खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित कर रही सरकार
खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को केवल मेडल जीतने पर सम्मानित ही नहीं करती, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी मिलने से खिलाड़ी भविष्य की चिंता से मुक्त होकर खेल और प्रशिक्षण गतिविधियों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
एक महीने में 33 खिलाड़ियों को मिली कोच की नौकरी

खेल सुविधाओं को किया जा रहा मजबूत
खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में खेल नर्सरियों, स्टेडियमों और आधुनिक खेल सुविधाओं को लगातार मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य हरियाणा को देश का अग्रणी खेल राज्य बनाए रखना और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में खेल विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, अतिरिक्त निदेशक अश्वनी मलिक सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त कोचों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के खेल विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
Please also read this article :
Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Bengal Shocker 2026: 15 साल की सत्ता हिलती दिखी, BJP बहुमत के करीब-क्या ममता का किला आज ढह जाएगा ?
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/
Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8J




















