Home Karnal Harsh Encounter Case Protest in Karnal : हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर...

Harsh Encounter Case Protest in Karnal : हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर आज करनाल में रोड़ समाज का प्रदर्शन, रोड धर्मशाला से जिला सचिवालय तक निकलेगा जुलूस, जानिए सरकार से कौन सी तीन मुख्य मांगों पर कार्रवाई की उम्मीद ?

Harsh Encounter Case Protest in Karnal
Harsh Encounter Case Protest in Karnal

Harsh Encounter Case Protest in Karnal : बीरू हत्याकांड से जुड़े हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर रोड़ समाज में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते आज 24 अगस्त को करनाल में रोड़ समाज बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है। समाज के लोग रोड़ धर्मशाला में एकत्रित होंगे और वहां से जुलूस निकालकर जिला सचिवालय पहुंचेंगे।

Harsh Encounter Case Protest in Karnal

Written by Kajal Panchal • Published on : 24 August 2026

IBN24 NEWS NETWORK : रोड़ समाज की प्रमुख मांग है कि हर्ष एनकाउंटर मामले की जांच CBI या किसी मौजूदा जज से कराई जाए। इसके साथ ही करनाल विधायक जगमोहन आनंद के बयानों को लेकर भी समाज में नाराजगी जताई जा रही है।

रोड़ धर्मशाला से जिला सचिवालय तक निकलेगा जुलूस

अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह ने बताया कि 24 अगस्त के प्रदर्शन की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। रोड़ धर्मशाला में व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में युवा वालंटियर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान लोग तिरंगे झंडे लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ेंगे। प्रदर्शन का रूट रोड़ भवन से शुरू होकर गांधी चौक तक जाएगा। इसके बाद अस्पताल के सामने से होते हुए जुलूस जिला सचिवालय पहुंचेगा, जहां समाज की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन की निगरानी के लिए लगाए गए दो ड्रोन

बलकार सिंह के अनुसार प्रदर्शन की निगरानी और तस्वीरें लेने के लिए दो ड्रोन की व्यवस्था की गई है। प्रदर्शन में आने वाले लोगों के लिए कई हजार पानी की बोतलों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पानी के टैंकर और बैठने के लिए कुर्सियां रोड भवन के अंदर रखी गई हैं। सामने स्थित पार्क में भी मैट बिछाए गए हैं, ताकि प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों को बैठने में परेशानी न हो।

हर्ष एनकाउंटर को लेकर गांवों में भी नाराजगी

Harsh Encounter Case Protest in Karnal

रोड़ समाज के प्रधान ने कहा कि हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने दावा किया कि गांवों में पुतले जलाने, पंचायतों में लोगों के एकत्रित होने और वीडियो व फोन के माध्यम से हुए आपसी तालमेल से समाज की नाराजगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में रोड़ समाज के लोग करनाल पहुंचेंगे और चाहते हैं कि समाज को सम्मान मिले तथा उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से सुनवाई करे।

बलकार सिंह ने प्रशासन से प्रदर्शन के दौरान उचित व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कोताही न बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोड़ समाज ने सरकार का काफी साथ दिया है और सरकार में समाज की हिस्सेदारी भी है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों को सुनेगी और तीनों प्रमुख मांगों को स्वीकार करेगी।

सरकार से तीन मुख्य मांगों पर कार्रवाई की उम्मीद

उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 24 अगस्त को करनाल पहुंचने की अपील की। बलकार सिंह ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को ट्रैफिक या किसी अन्य कारण से परेशानी होती है तो वह चार किलोमीटर पैदल चलकर भी प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे, क्योंकि सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान हर्ष एनकाउंटर मामले की CBI जांच की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। समाज की ओर से सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच तथा उनकी अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!