Home Haryana Haryana New Sub Health Centres : हरियाणा के इन 3 जिलों को...

Haryana New Sub Health Centres : हरियाणा के इन 3 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात, बनेंगे 4 नए सब हेल्थ सेंटर, अस्पताल में भी बढ़ेंगी सुविधाएं

Haryana New Sub Health Centres
Haryana New Sub Health Centres

Haryana New Sub Health Centres : हरियाणा के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार ने गुरुग्राम, जींद और महेंद्रगढ़ जिलों में 4 नए सब हेल्थ सेंटर बनाने की योजना तैयार की है। इन केंद्रों के निर्माण पर करीब 2.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा जींद जिले के नरवाना स्थित सिविल अस्पताल को भी अपग्रेड किया जाएगा। अस्पताल की क्षमता 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड की जाएगी। इस परियोजना पर करीब 106.02 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

Haryana New Sub Health Centres
Haryana New Sub Health Centres

Written by Kajal Panchal • Published on : 19 November 2026

IBN24 NEWS NETWORK : सरकार की इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, नरवाना और आसपास के गांवों के मरीजों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

जींद में बनेंगे 2 नए सब हेल्थ सेंटर

सरकार की योजना के अनुसार, जींद जिले में दो नए उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। ये केंद्र बराह कलां और अनूपगढ़ में स्थापित होंगे।

Haryana New Sub Health Centres
Haryana New Sub Health Centres

बराह कलां में सब हेल्थ सेंटर के निर्माण पर करीब 43.51 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, अनूपगढ़ में इसके निर्माण पर लगभग 55 लाख रुपये की लागत आएगी। ये दोनों परियोजनाएं 19 जुलाई 2025 को की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत प्रस्तावित हैं।

गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में भी मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

इसी तरह गुरुग्राम जिले के गुडाना गांव में भी नया सब हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। इस परियोजना को 29 मई 2022 की मुख्यमंत्री घोषणा के तहत शामिल किया गया था। इसके निर्माण पर करीब 60.95 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

Haryana New Sub Health Centres
Haryana New Sub Health Centres

वहीं, महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में बेवल सब हेल्थ सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए करीब 55.50 लाख रुपये की अनुमानित लागत का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।

चारों उप-स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण पर कुल 214.96 लाख रुपये यानी करीब 2.15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

नरवाना सिविल अस्पताल में अब 100 बेड की सुविधा

जींद जिले के नरवाना के लोगों के लिए भी बड़ी राहत की खबर है। यहां स्थित सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है। इसके तहत अस्पताल की मौजूदा क्षमता 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 100 बिस्तर की जाएगी।

इस परियोजना पर करीब 106.0171 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अस्पताल की क्षमता दोगुनी होने से मरीजों को अधिक बिस्तर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके अलावा नरवाना शहर के साथ आसपास के दर्जनों गांवों की आबादी को भी इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया सरकार का लक्ष्य

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को उसके घर के नजदीक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Haryana New Sub Health Centres
Haryana New Sub Health Centres

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। नए सब हेल्थ सेंटर बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!