Gold Price Today : बाजार में अचानक ऐसा क्या हुआ कि सोने-चांदी के दामों ने मचाई हलचल… जानिए पीएम मोदी की अपील के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ी या घटी ?

18
Gold Price Today
Gold Price Today

Gold Price Today: देश में सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली है। PM Narendra Modi की लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बावजूद मंगलवार 12 मई को बुलियन मार्केट में भारी उछाल दर्ज किया गया। बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं, डॉलर में कमजोरी और आयात दबाव के बीच सोना-चांदी लगातार नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं।

Gold Price Today

Written by Kajal Panchal • Published on : 12 May 2026

PM मोदी की सोना न खरीदने की अपील के बीच भी बाजार में तेजी बरकरार, 24 कैरेट गोल्ड और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल; विदेशी आयात और वैश्विक अनिश्चितता बने बड़ी वजह।

IBN24 News Network : साल 2026 की शुरुआत से ही बुलियन मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर लगभग 1.52 लाख रुपए तक पहुंच गई है। यानी सिर्फ साढ़े चार महीने में सोना करीब 18,755 रुपए महंगा हो चुका है।

इसी तरह चांदी भी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.68 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। इस दौरान चांदी में करीब 37,400 रुपए का उछाल आया है। बाजार में अस्थिरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई भी छुआ था।

  • आखिर पीएम मोदी ने लोगों से सोना न खरीदने की अपील क्यों की ?

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की थी कि वे देशहित में एक साल तक सोने के गहने खरीदने से बचें।

Gold Price Today

उन्होंने कहा था कि पहले संकट के समय लोग देश के लिए सोना दान कर देते थे, लेकिन अब विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों को स्वेच्छा से सोने की खरीद कम करनी चाहिए।

दरअसल भारत अपनी जरूरत का लगभग 99% सोना विदेशों से आयात करता है। 2025-26 में देश का गोल्ड इम्पोर्ट बिल करीब 6.4 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। सोना भारत के कुल आयात खर्च में करीब 9% हिस्सेदारी रखता है और कच्चे तेल के बाद दूसरा सबसे बड़ा आयातित उत्पाद बन चुका है।

  • सरकार पर क्यों बढ़ा दबाव ?

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और रुपये पर दबाव के कारण सरकार विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर सतर्क नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल में बुलियन इम्पोर्ट में भारी गिरावट के बाद अब भारतीय बैंकों ने फिर से सोना-चांदी का आयात शुरू कर दिया है। इससे ट्रेड डेफिसिट और रुपये पर दबाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि सरकार ने फिलहाल गोल्ड और सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से इनकार किया है। लेकिन बाजार में यह चर्चा तेज है कि अगर वैश्विक हालात और बिगड़े तो सरकार भविष्य में सख्त कदम उठा सकती है।

  • ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों पर भी असर
Gold Price Today

पीएम मोदी की अपील का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। कई बड़ी ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में 9% तक गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों को डर है कि अगर लोगों ने गोल्ड खरीद कम की तो ज्वेलरी सेक्टर की मांग प्रभावित हो सकती है।

  • क्या अब सरकार पुराने सोने को बाजार में लाने की तैयारी में ?

बुलियन इंडस्ट्री और आर्थिक विशेषज्ञ अब पुराने सोने के रिसाइक्लिंग मॉडल और गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम को फिर से मजबूत करने की बात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार घरों और मंदिरों में पड़े निष्क्रिय सोने को आर्थिक सिस्टम में लाने पर फोकस कर सकती है ताकि नए आयात की जरूरत कम हो।

  • क्या आगे और महंगा होगा सोना ?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-ईरान तनाव, डॉलर की कमजोरी, केंद्रीय बैंकों की गोल्ड खरीद और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते आने वाले महीनों में सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों और आम खरीदारों की नजर अब सरकार की अगली रणनीति और अंतरराष्ट्रीय बाजार की दिशा पर टिकी है।

Please also read this articleGold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

कौन हैं कलु पुटिक, जिसकी क्रिएटिविटी और महज 21 पोस्ट पर 3.8 मिलियन फोलोवर्स होने पर instagram भी हुआ फ़िदा, आपको क्या लगता है … क्या ये बनेंगे नया फैशन आइकन

BJP Leads in Bengal : क्या बदलने जा रहा है देश का सियासी नक्शा? विधानसभा चुनाव 2026 में बड़े उलटफेर के संकेत

Bengal Shocker 2026: 15 साल की सत्ता हिलती दिखी, BJP बहुमत के करीब-क्या ममता का किला आज ढह जाएगा ?

Bargi Dam Cruise Tragedy : ऑरेंज अलर्ट के बावजूद चला क्रूज़… क्या यह हादसा था या सिस्टम की लापरवाही से हुई 9 मौतें ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08