SSC CGL 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC Combined Graduate Level (CGL) Examination 2026 के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक Application Correction Window खोलने जा रहा है। SSC CGL 2026 की भर्ती कई मायनों में बेहद खास है बदलाव से भरी होने वाली है। एक ओर जहां 12, 256 पदों के लिए देशभर में 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, तो दूसरी ओर SSC ने परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है।

Written by Kajal Panchal • Published on : 1 July 2026
IBN24 News Network : बता दें कि अब प्रीलिम्स और मेंस दोनों परीक्षाओं में सेक्शनल टाइमिंग लागू होगी जिससे उम्मीदवार किसी एक विषय पर ज्यादा समय नहीं बिता सकते हैं। लेकिन इससे पहले जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और फॉर्म में कोई गलती हो गई तो 1 जुलाई से करेक्शन विंडो भी ओपन हो रही है।
3 दिन तक मिलेगा आवेदन सुधारने का मौका
SSC की ओर से जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार Application Correction Window 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 (रात 11 बजे तक) खुली रहेगी। केवल वही उम्मीदवार इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन जमा किया है। इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
किन जानकारियों में कर सकेंगे बदलाव ?
करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार कई महत्वपूर्ण जानकारियों में संशोधन कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं—
- नाम (जहां अनुमति हो)
- जन्मतिथि
- श्रेणी (Category)
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा केंद्र (नियमों के अनुसार)
- अन्य अनुमत व्यक्तिगत विवरण
हालांकि कुछ महत्वपूर्ण विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को संशोधन से पहले आधिकारिक निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
कितनी देनी होगी करेक्शन फीस ?

SSC के नियमों के अनुसार—
- पहली बार आवेदन सुधारने पर ₹200 शुल्क
- दूसरी बार सुधार करने पर ₹500 शुल्क
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा और एक बार जमा होने के बाद यह वापस नहीं किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न में क्या है नया ?
SSC CGL 2026 में इस बार परीक्षा प्रक्रिया को और व्यवस्थित बनाया गया है। परीक्षा पहले की तरह Tier-I और Tier-II में होगी। Tier-I कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम 200 अंक होंगे।

उम्मीदवारों को तैयारी करते समय नए परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।
12,256 पदों पर होगी भर्ती
SSC CGL 2026 भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में 12,256 ग्रुप ‘B’ और ग्रुप ‘C’ पदों पर भर्ती की जाएगी। यह देश की सबसे बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षाओं में से एक है और हर साल लाखों अभ्यर्थी इसमें भाग लेते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| आवेदन विंडो दोबारा खुली | 23 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 जून 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 26 जून 2026 |
| Application Correction Window | 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 |
| Tier-I परीक्षा | अगस्त–सितंबर 2026 (संभावित) |
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
यदि आपने SSC CGL 2026 का आवेदन किया है, तो करेक्शन विंडो खुलते ही अपने आवेदन की सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कर लें, क्योंकि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा। साथ ही परीक्षा की तैयारी आधिकारिक परीक्षा पैटर्न के अनुसार ही करें।
Please also read this article :
Instagram: https://www.instagram.com/ib





















