Home National BAT-BMS App Ban Explained : चलते ई-रिक्शा को बंद होने पर सरकार...

BAT-BMS App Ban Explained : चलते ई-रिक्शा को बंद होने पर सरकार ने लिया एक्शन, चाइनीज एप किया बैन, जानिए कौन सा था वो एप जिससे बंद हो रही थी ई-रिक्शा ?

BAT-BMS App Ban Explained
BAT-BMS App Ban Explained

BAT-BMS App Ban Explained : दिल्ली समेत कई शहरों में चलते ई-रिक्शा को अचानक बीच सड़क पर रोकने की घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने ‘BAT-BMS’ और ‘Epoch Li-ion’ जैसे दो मोबाइल ऐप को ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक दोनों ऐप कुछ प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध थे।

BAT-BMS App Ban Explained

Written by Kajal Panchal • Published on : 3 July 2026

IBN24 News Network : हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें कुछ लोग ब्लूटूथ के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट होकर उसे चलते-चलते बंद करते नजर आए। इससे न केवल चालकों को परेशानी हुई, बल्कि सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया।

क्या है BAT-BMS ऐप ?

BAT-BMS एक रियल-टाइम बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) ऐप है, जिसे चीन की कंपनी Shenzhen Grenergy Technology ने विकसित किया है। इसका मूल उद्देश्य ब्लूटूथ सपोर्ट वाली लिथियम बैटरियों की निगरानी करना है।

इस ऐप के जरिए बैटरी का चार्ज लेवल, वोल्टेज, तापमान, सेल हेल्थ और अन्य तकनीकी जानकारी देखी जा सकती है। यानी यह बैटरी का डिजिटल कंट्रोल पैनल है।

कैसे बंद हो रहा था चलता ई-रिक्शा ?

विशेषज्ञों के अनुसार यह कोई हाई-लेवल हैकिंग नहीं, बल्कि बैटरी की सुरक्षा में चूक का फायदा उठाया जा रहा था।

कुछ लिथियम बैटरियों के ब्लूटूथ बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) में पासवर्ड नहीं लगाया गया था या बहुत कमजोर डिफॉल्ट पासवर्ड रखा गया था। ऐसे में कोई भी व्यक्ति करीब 10 से 15 मीटर की ब्लूटूथ रेंज में आकर BAT-BMS ऐप के जरिए बैटरी से कनेक्ट हो सकता था।

इसके बाद ऐप में मौजूद Remote Cut-Off (Discharge Off) फीचर का इस्तेमाल कर बैटरी की पावर सप्लाई बंद कर दी जाती थी। इससे मोटर को बिजली मिलनी बंद हो जाती थी और ई-रिक्शा बीच सड़क पर रुक जाता था।

क्या सभी ई-रिक्शा और EV खतरे में हैं ?

BAT-BMS App Ban Explained

कंपनी ने यह ऐप क्यों बनाया था ?

BAT-BMS और इसी तरह के ऐप ई-रिक्शा को बंद करने के लिए नहीं बनाए गए थे।

इनका उपयोग मुख्य रूप से—

  • सोलर एनर्जी सिस्टम
  • नाव और जहाजों की बैटरियां
  • औद्योगिक लिथियम बैटरी सिस्टम

की निगरानी और मेंटेनेंस के लिए किया जाता है।

Remote Cut-Off फीचर भी सुरक्षा और रखरखाव के उद्देश्य से दिया गया था, लेकिन भारत में इसका गलत इस्तेमाल शुरू हो गया।

जिम्मेदार कौन ?

तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक इस सुरक्षा खामी के लिए मुख्य रूप से—

  • स्थानीय बैटरी असेंबलर
  • कम कीमत वाले लिथियम बैटरी निर्माता
  • डीलर

जिम्मेदार हैं, जिन्होंने बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम में पासवर्ड नहीं लगाया या डिफॉल्ट पासवर्ड ही छोड़ दिया।

सरकार ने क्या कार्रवाई की ?

आईटी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि BAT-BMS और Epoch Li-ion समेत दो संदिग्ध ऐप को ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

BAT-BMS App Ban Explained

इससे पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली परिवहन विभाग ने भी दोनों ऐप की जांच शुरू कर दी थी। परिवहन मंत्री पंकज सिंह और विभाग के अधिकारी इस तकनीकी खामी की समीक्षा कर रहे हैं। भविष्य में ऐसे असुरक्षित बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम पर सख्त नियम लागू किए जा सकते हैं।

BMS क्या होता है ?

BMS (Battery Management System) लिथियम बैटरी का कंट्रोल सिस्टम होता है।

इसका काम—

  • ओवरचार्जिंग से बचाना
  • ओवरहीटिंग रोकना
  • शॉर्ट सर्किट से सुरक्षा देना
  • बैटरी की हेल्थ मॉनिटर करना

होता है। आधुनिक बैटरियों में ब्लूटूथ BMS इसलिए दिया जाता है ताकि मोबाइल ऐप के जरिए बैटरी की स्थिति देखी जा सके।

ई-रिक्शा चालकों के लिए जरूरी सलाह

  • अपनी लिथियम बैटरी का ब्लूटूथ पासवर्ड तुरंत जांचें।
  • यदि 1234, 0000 या कोई डिफॉल्ट पासवर्ड है तो उसे तुरंत बदलवाएं।
  • बैटरी डीलर से मजबूत और यूनिक पासवर्ड सेट करवाएं।
  • अगर ई-रिक्शा अचानक बंद हो जाए तो घबराएं नहीं। पहले इंडिकेटर ऑन करें, वाहन को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं और बैटरी के मुख्य स्विच (MCB) को ऑफ करके दोबारा ऑन करें।
  • किसी अनजान व्यक्ति को बैटरी का ब्लूटूथ पासवर्ड साझा न करें।

किन बैटरियों को ज्यादा खतरा ?

बैटरी का प्रकारजोखिम
लेड-एसिड बैटरीसुरक्षित
पासवर्ड लगी लिथियम बैटरीसुरक्षित
बिना पासवर्ड वाली लिथियम बैटरीसबसे ज्यादा खतरा
इलेक्ट्रिक कार/स्कूटरसुरक्षित

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!