Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 7 सितंबर को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,409 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इसके बाद 10 ग्राम सोना 1.52 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।

Written by Kajal Panchal • Published on : 7 September 2026
IBN24 NEWS NETWORK : वहीं चांदी के भाव में भी आज गिरावट दर्ज की गई। एक किलो चांदी की कीमत 3,967 रुपए घटकर करीब 2.31 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का भाव करीब 2.35 लाख रुपए प्रति किलो था। सोने-चांदी की कीमतों में यह बदलाव ऐसे समय में आया है, जब इस साल दोनों कीमती धातुओं के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
इस साल सोना करीब ₹19 हजार महंगा

साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने के भाव में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी। अब यह बढ़कर करीब 1.52 लाख रुपए हो गई है। इस हिसाब से इस साल अब तक सोना करीब 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है।
चांदी की बात करें तो 31 दिसंबर 2025 को इसका भाव करीब 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था। मौजूदा भाव करीब 2.31 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास है। इस साल दोनों धातुओं ने कई बार रिकॉर्ड स्तर भी छुआ। 29 जनवरी को सोने की कीमत करीब 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत करीब 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के ऑलटाइम हाई तक पहुंच गई थी।
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो केवल बाजार भाव देखना ही पर्याप्त नहीं है। खरीदारी से पहले कुछ जरूरी बातों की जांच करनी चाहिए।

- 1. BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें
- 2. कीमत को क्रॉस चेक करें
- 3. मेकिंग चार्ज पर मोलभाव करें
डिस्क्लेमर :
सोने और चांदी की कीमतें बाजार और शहर के अनुसार बदल सकती हैं। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से ताजा भाव और लागू शुल्क की पुष्टि करें।
Please also read this article :
Instagram: https://www.instagram.com/ib

















