Home National Gold Silver Price : सोना-चांदी दोनों हुए सस्ते, गोल्ड ₹2,409 और सिल्वर...

Gold Silver Price : सोना-चांदी दोनों हुए सस्ते, गोल्ड ₹2,409 और सिल्वर ₹3,967 गिरे, क्या इस गिरावट में कर पाएंगे खरीदारी, जानिए आज के ताजा भाव ?

Gold Silver Price
Gold Silver Price

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 7 सितंबर को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,409 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इसके बाद 10 ग्राम सोना 1.52 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।

Gold Silver Price

Written by Kajal Panchal • Published on : 7 September 2026

IBN24 NEWS NETWORK : वहीं चांदी के भाव में भी आज गिरावट दर्ज की गई। एक किलो चांदी की कीमत 3,967 रुपए घटकर करीब 2.31 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का भाव करीब 2.35 लाख रुपए प्रति किलो था। सोने-चांदी की कीमतों में यह बदलाव ऐसे समय में आया है, जब इस साल दोनों कीमती धातुओं के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

इस साल सोना करीब ₹19 हजार महंगा

Gold Silver Price

साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने के भाव में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी। अब यह बढ़कर करीब 1.52 लाख रुपए हो गई है। इस हिसाब से इस साल अब तक सोना करीब 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है।

चांदी की बात करें तो 31 दिसंबर 2025 को इसका भाव करीब 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था। मौजूदा भाव करीब 2.31 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास है। इस साल दोनों धातुओं ने कई बार रिकॉर्ड स्तर भी छुआ। 29 जनवरी को सोने की कीमत करीब 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत करीब 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के ऑलटाइम हाई तक पहुंच गई थी।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो केवल बाजार भाव देखना ही पर्याप्त नहीं है। खरीदारी से पहले कुछ जरूरी बातों की जांच करनी चाहिए।

Gold Silver Price
  • 1. BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें
  • 2. कीमत को क्रॉस चेक करें
  • 3. मेकिंग चार्ज पर मोलभाव करें

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!