Home Haryana Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage : अनिरुद्धाचार्य बोले- आधार कार्ड देखकर प्यार करो,...

Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage : अनिरुद्धाचार्य बोले- आधार कार्ड देखकर प्यार करो, इंटरकास्ट मैरिज पर युवती ने पूछा सवाल, कहा- प्रेम तो कुत्ते-गधे से भी हो जाता है, क्या आप सहमत है अनिरुद्धाचार्य की बात से ?

Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage
Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage

Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage : हरियाणा के करनाल में आयोजित अनिरुद्धाचार्य की कथा के दौरान इंटरकास्ट लव मैरिज को लेकर एक युवती और आचार्य के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती ने अपनी मां द्वारा दूसरी जाति के युवक से शादी का विरोध करने और करीब एक महीने तक कमरे में बंद रखने की बात कही।

Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage
Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage

Written by Kajal Panchal • Published on : 7 September 2026

IBN24 NEWS NETWORK : युवती ने बताया कि वह ब्राह्मण परिवार से है, जबकि जिस युवक से उसने शादी की, वह अनुसूचित जाति से है। परिवार की नाराजगी के बावजूद उसने युवक से शादी कर ली। सवाल-जवाब के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने विवाह और प्रेम को लेकर धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए युवती को कई बातें समझाईं। उन्होंने कहा कि प्रेम तो कुत्ते और गधे से भी हो जाता है, लेकिन विवाह का फैसला सोच-समझकर करना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि प्रेम करने से पहले आधार कार्ड देखना चाहिए और केवल बाहरी आकर्षण को प्रेम नहीं समझना चाहिए।

युवती बोली- मां ने कमरे में बंद कर मोबाइल छीन लिया

करनाल के तरावड़ी में आयोजित कथा के दौरान नीलोखेड़ी की रहने वाली युवती ने अनिरुद्धाचार्य से अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे। युवती ने बताया कि वह पिछले चार साल से एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। युवती के मुताबिक, युवक दूसरी जाति से था।

Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage
Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage

उसने अपनी मां से युवक से शादी कराने की बात कही, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं हुआ। युवती का आरोप है कि एक दिन उसकी मां उसे ऑफिस से घर ले आईं, उसका मोबाइल फोन ले लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। युवती के मुताबिक, करीब एक महीने तक उसे घर से बाहर निकलने और नौकरी पर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

जाति की वजह से मां ने शादी से किया विरोध

युवती ने बताया कि वह ब्राह्मण परिवार से है और युवक अनुसूचित जाति से है। इसी वजह से उसकी मां ने इस रिश्ते का विरोध किया। उसका कहना था कि उसने अपनी मां को समझाने की कोशिश की थी। उसने कहा था कि मां पहले युवक से मिलें, उसे जानें और उसके परिवार के बारे में जानकारी लें। अगर उन्हें युवक पसंद आए तो शादी की जाए।

Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage
Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage

युवती के अनुसार, उसकी मां ने युवक से मिलने या उसे जानने की कोशिश नहीं की और केवल जाति के आधार पर शादी का विरोध किया।

अनिरुद्धाचार्य बोले- अब शादी कर ली है तो निभाओ

युवती की बात सुनने के बाद अनिरुद्धाचार्य ने उसे सलाह दी कि जब उसने शादी कर ली है तो अब उसे अपना वैवाहिक जीवन निभाने की कोशिश करनी चाहिए।

Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage
Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage

उन्होंने कहा कि परिवार से संबंध सुधारने का प्रयास भी किया जाना चाहिए। अगर मां अभी उसे स्वीकार नहीं कर रही हैं तो युवती को अपने पति और ससुराल के साथ खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने युवती को जल्दबाजी में जीवन के बड़े फैसले लेने से बचने और परिवार के साथ संबंध बनाए रखने की सलाह दी।

बोले- धर्म की दृष्टि से विवाह को लेकर अलग व्यवस्था

अनिरुद्धाचार्य ने बातचीत के दौरान धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए कहा कि धर्म में अलग-अलग वर्णों के विवाह को लेकर व्यवस्थाएं बताई गई हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि संविधान और आधुनिक समाज की दृष्टि से व्यक्ति को अपने जीवन के फैसले लेने का अधिकार है। उन्होंने युवती को अपने फैसले के परिणामों को समझते हुए आगे का जीवन जिम्मेदारी से जीने की सलाह दी।

‘पानी पियो छानकर और विवाह करो जानकर’ वाली बात कही

बातचीत के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने विवाह को लेकर ‘पानी पियो छानकर और विवाह करो जानकर’ वाली कहावत का जिक्र किया।

Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage
Aniruddhacharya on Inter-Caste Marriage

उन्होंने कहा कि शादी केवल दो लोगों का रिश्ता नहीं होती, बल्कि इससे दो परिवार और आने वाली पीढ़ियां भी जुड़ती हैं। इसलिए विवाह से पहले व्यक्ति और उसके परिवार के बारे में अच्छी तरह जानकारी हासिल करना जरूरी है।

11 सितंबर तक चलेगी कथा

बता दें कि अनिरुद्धाचार्य की कथा करनाल के तरावड़ी में 11 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन शिव शक्ति इंटर ग्लोब एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के CMD रमेश गुप्ता और अमन गुप्ता की ओर से किया जा रहा है।

इंटरकास्ट मैरिज को लेकर हुई यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। युवती के सवाल और अनिरुद्धाचार्य के जवाबों को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!