Gold Silver Price Crash : रिकॉर्ड तेजी के बाद धड़ाम से गिरा सोना, चांदी में भी बड़ी टूट, शादी सीजन के बीच सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, आपको क्या लगता है अभी खरीदना सही मौका ?

9
Gold Silver Price Crash
Gold Silver Price Crash

Gold Silver Price Crash : ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और केंद्र सरकार द्वारा सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% किए जाने के बाद भारतीय सर्राफा बाजार में बीते कुछ दिनों से जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. शादी-ब्याह के सीजन और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण मांग लगातार बनी हुई है, लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई.

Gold Silver Price Crash

Written by Kajal Panchal • Published on : 14 May 2026

IBN24 News Network :  प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हाल ही में विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए लोगों से अनावश्यक सोने की खरीद कम करने की अपील की थी, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशक अब भी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं.

MCX पर टूटा सोना और चांदी

15 मई की सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली. सुबह जहां सोना करीब ₹1,62,003 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था, वहीं कुछ ही घंटों में यह गिरकर ₹1,59,070 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया.

चांदी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. जुलाई डिलीवरी वाली चांदी करीब 3.57 फीसदी टूटकर ₹2,80,700 प्रति किलो तक पहुंच गई. इससे निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों में हलचल तेज हो गई है.

रिटेल मार्केट में क्या है भाव ?

Gold Silver Price Crash

रिटेल बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹16,024 प्रति ग्राम तक आ गया है. वहीं चांदी कुछ शहरों में स्थिर तो कुछ जगहों पर मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रही है.

आज के गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम) – सुबह ₹1,62,270, अब ₹1,60,240
  • 22 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम) – सुबह ₹1,48,960, अब ₹1,46,900
  • 18 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम) – सुबह ₹1,21,910, अब ₹1,20,220
  • 24K गोल्ड (1 ग्राम) – सुबह ₹16,227, अब ₹16,024

चांदी की कीमतों में भी बड़ा बदलाव

बीते कुछ दिनों से औद्योगिक मांग और सप्लाई संकट के कारण चांदी लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही थी, लेकिन शुक्रवार को इसमें भी तेज गिरावट देखने को मिली.

  • 1 किलो चांदी का राष्ट्रीय औसत भाव – सुबह ₹3,11,538, अब करीब ₹2,73,300
  • कल चांदी का भाव लगभग ₹3,30,000 प्रति किलो था
  • 13 मई को चांदी ₹3,10,000 प्रति किलो तक पहुंच गई थी

यानी जो 10 ग्राम चांदी कल तक करीब ₹3,100 में मिल रही थी, उसकी कीमत अब घटकर लगभग ₹2,900 रह गई है.

प्रमुख शहरों में चांदी का रेट

  • दिल्ली – ₹2,900 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई – ₹2,900 प्रति 10 ग्राम
  • पटना – ₹2,900 per 10 gram
  • चेन्नई – ₹3,050 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता – ₹2,900 प्रति 10 ग्राम
  • अहमदाबाद – ₹2,900 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु – ₹2,900 प्रति 10 ग्राम

क्यों आ रहा है इतना उतार-चढ़ाव ?

Gold Silver Price Crash

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक तनाव, डॉलर इंडेक्स में बदलाव, इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मानसिकता के कारण सोने-चांदी के दाम लगातार अस्थिर बने हुए हैं. हालांकि अचानक आई गिरावट से बाजार में खरीदारी बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है.

अब निवेशकों की नजर आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय हालात और सरकार की अगली आर्थिक रणनीति पर टिकी हुई है, क्योंकि इन्हीं फैक्टर्स से तय होगा कि सोना-चांदी फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर जाएंगे या कीमतों में और गिरावट देखने को मिलेगी.

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

कौन हैं कलु पुटिक, जिसकी क्रिएटिविटी और महज 21 पोस्ट पर 3.8 मिलियन फोलोवर्स होने पर instagram भी हुआ फ़िदा, आपको क्या लगता है … क्या ये बनेंगे नया फैशन आइकन

BJP Leads in Bengal : क्या बदलने जा रहा है देश का सियासी नक्शा? विधानसभा चुनाव 2026 में बड़े उलटफेर के संकेत

Bengal Shocker 2026: 15 साल की सत्ता हिलती दिखी, BJP बहुमत के करीब-क्या ममता का किला आज ढह जाएगा ?

Bargi Dam Cruise Tragedy : ऑरेंज अलर्ट के बावजूद चला क्रूज़… क्या यह हादसा था या सिस्टम की लापरवाही से हुई 9 मौतें ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08