Gold-Silver Rate : सोने-चांदी के बाजार में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। कुछ दिन पहले तक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना-चांदी अब लगातार गिरावट की चपेट में है। शुक्रवार को जहां चांदी एक ही दिन में करीब ₹19 हजार तक टूट गई, वहीं सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में निवेशकों से लेकर आम खरीदार तक यह जानना चाहते हैं कि आखिर बुलियन मार्केट में इतनी बड़ी हलचल क्यों देखने को मिल रही है।

इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद अचानक आई तेजी अब बड़ी गिरावट में बदल गई है। बीते दो दिनों में चांदी ₹32 हजार तक सस्ती हो चुकी है, जबकि सोना भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब ₹18 हजार नीचे आ गया है।
Written by Kajal Panchal • Published on : 16 May 2026
IBN24 News Network : घरेलू बाजार में बीते दो कारोबारी सत्रों के दौरान चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को MCX पर चांदी 660 रुपये टूटकर 2,71,226 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक दिन में चांदी की कीमत 18,693 रुपये तक गिर गई।
अगर पिछले दो दिनों का आंकड़ा देखें तो चांदी करीब ₹32 हजार तक सस्ती हो चुकी है, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों दोनों की नजर बाजार पर बनी हुई है।
सोने की कीमत में भी आई हल्की गिरावट
सोने की कीमतों में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। MCX पर 24 कैरेट सोना 97 रुपये टूटकर 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स गोल्ड में हल्की तेजी देखने को मिली और यह 29 डॉलर बढ़कर 4,715.85 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।
15 मई 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,58,812 प्रति 10 ग्राम था, जबकि 16 मई 2026 को इसकी कीमत घटकर करीब ₹1,58,210 प्रति 10 ग्राम रह गई। यानी एक दिन में सोना करीब ₹600 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।
IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,949 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद सोना करीब 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
आज के ताजा गोल्ड रेट
- 24 कैरेट सोना – ₹1,58,210 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना – ₹1,44,920 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना – ₹1,18,658 प्रति 10 ग्राम
ऑल टाइम हाई से कितना नीचे आया बाजार ?

सोना और चांदी दोनों अब अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुके हैं।
- सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब ₹17,911 सस्ता हो चुका है।
- चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब ₹1,17,433 नीचे आ गई है।
बताया जा रहा है कि 29 जनवरी 2026 को सोना 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। वहीं चांदी ने भी 3.86 lakh रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक स्तर छुआ था।
आखिर क्यों आ रहा है इतना बड़ा उतार-चढ़ाव ?
विशेषज्ञों के मुताबिक सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव के पीछे कई बड़े कारण हैं। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद अचानक खरीदारी बढ़ी, जिससे दाम तेजी से ऊपर पहुंचे। लेकिन अब निवेशकों की मुनाफावसूली, वैश्विक बाजार में अनिश्चितता, डॉलर इंडेक्स में बदलाव और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर आशंका के चलते कीमतों में दबाव बन गया है।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों के बदलते रुख का असर भी बुलियन मार्केट पर साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में बाजार में फिलहाल अस्थिरता बनी रह सकती है।
डिस्क्लेमर
यह जानकारी केवल सामान्य सूचना देने के उद्देश्य से प्रदान की गई है। इसमें दिए गए भाव, आंकड़े और विश्लेषण बाजार की स्थिति पर आधारित हैं, जो समय के साथ बदल सकते हैं। सोना या चांदी खरीदने अथवा निवेश करने का निर्णय पूरी तरह से आपकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।
Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Bengal Shocker 2026: 15 साल की सत्ता हिलती दिखी, BJP बहुमत के करीब-क्या ममता का किला आज ढह जाएगा ?
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/
Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08






















