Haryana Fire Department 104-metre aerial ladder : हरियाणा में ऊंची इमारतों में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अपनी तैयारियों को और मजबूत करने जा रहा है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय हाईराइज बिल्डिंग्स में रेस्क्यू और फायर कंट्रोल के लिए 90 मीटर के दो और 104 मीटर के दो एरियल लेडर प्लेटफॉर्म खरीदने की तैयारी कर रहा है।

Written by Kajal Panchal • Published on : 9 September 2026
IBN24 NEWS NETWORK : इन अत्याधुनिक एरियल प्लेटफॉर्म की मदद से दमकलकर्मी सामान्य फायर टेंडर की पहुंच से काफी अधिक ऊंचाई वाली इमारतों तक पहुंचकर आग बुझाने और बचाव अभियान को अंजाम दे सकेंगे।
90 और 104 मीटर ऊंचाई के होंगे एरियल प्लेटफॉर्म
प्रस्तावित खरीद के तहत कुल चार एरियल लेडर प्लेटफॉर्म शामिल किए गए हैं। इनमें 90 मीटर ऊंचाई वाले दो प्लेटफॉर्म और 104 मीटर ऊंचाई वाले दो प्लेटफॉर्म होंगे।

इनका इस्तेमाल खासतौर पर ऊंची इमारतों में आग लगने की स्थिति में फायर फाइटिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए किया जाएगा। इससे दमकल विभाग की हाईराइज इमारतों में आपात स्थिति से निपटने की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।
खरीद से पहले कंपनियों से मांगे जाएंगे सुझाव
एरियल लेडर प्लेटफॉर्म की खरीद से पहले विभाग तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग से जुड़े हितधारकों से सुझाव लेने जा रहा है। इसके लिए अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय की ओर से प्री-एनआईटी और मार्केट कंसल्टेशन बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में एरियल प्लेटफॉर्म से जुड़े तकनीकी मापदंड, पात्रता मानदंड, वारंटी, डिलीवरी शेड्यूल और अन्य व्यावसायिक प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में भारतीय और विदेशी निर्माता, अधिकृत प्रतिनिधि तथा संबंधित हितधारक अपने सुझाव और जानकारी साझा कर सकेंगे।
शुक्रवार को होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक
विभाग की ओर से प्रस्तावित परामर्श बैठक शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में शामिल होने के इच्छुक हितधारकों को गुरुवार शाम 5:30 बजे तक अपना पंजीकरण कराना होगा।
पंजीकरण और सुझाव देने के लिए संस्था का नाम, प्रतिनिधि का नाम और पद, ईमेल आईडी तथा संपर्क नंबर उपलब्ध कराना होगा। इसके लिए विभाग ने तकनीकी ईमेल technical-dfs@hry.gov.in जारी किया है।
Please also read this article :
Instagram: https://www.instagram.com/ib






















