Home National Meta Connect 2026 : घर में ही मिलेगा IMAX थिएटर का मजा,...

Meta Connect 2026 : घर में ही मिलेगा IMAX थिएटर का मजा, Meta ने पेश किए नए VR और AI ग्लासेज, केवल बोलने से होंगे कई काम, कीमत से फीचर्स तक जानिए क्या है खास ?

Meta Connect 2026
Meta Connect 2026

Meta Connect 2026 : मेटा ने अपने सालाना इवेंट में नए स्मार्ट ग्लासेज और वर्चुअल रियलिटी डिवाइस पेश किए हैं। कंपनी ने कैमरा-फ्री Ray-Ban Meta Audio, नए Ray-Ban Meta Gen 3 और करीब 100 ग्राम वजन वाले Meta VR Glasses लॉन्च किए हैं। इसके अलावा Meta के AI असिस्टेंट Muse को भी स्मार्ट ग्लासेज से जोड़ा गया है।

Meta Connect 2026
Meta Connect 2026

Written by Kajal Panchal • Published on : 24 September 2026

IBN24 NEWS NETWORK : मेटा के नए डिवाइस का फोकस सिर्फ फोटो और वीडियो तक सीमित नहीं है। कंपनी स्मार्ट ग्लासेज के जरिए AI, म्यूजिक, कॉलिंग, मनोरंजन, वर्चुअल स्क्रीन और रोजमर्रा के कई कामों को आसान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

बिना कैमरे वाले Ray-Ban Meta Audio AI ग्लासेज

मेटा ने ऐसे Ray-Ban Meta Audio AI ग्लासेज पेश किए हैं जिनमें कैमरा नहीं दिया गया है। इनमें माइक्रोफोन और स्पीकर्स मिलते हैं। यूजर इनकी मदद से म्यूजिक सुन सकते हैं, कॉल कर सकते हैं और Meta AI असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ग्लासेज का वजन करीब 43 ग्राम है। कंपनी के मुताबिक इनकी बैटरी करीब 12 घंटे तक चल सकती है, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल बैकअप 48 घंटे तक मिल सकता है।

Meta Connect 2026
Meta Connect 2026

इनकी शुरुआती कीमत 349 डॉलर रखी गई है। शिपिंग 13 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है। कैमरा नहीं होने की वजह से इन ग्लासेज में फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं होगी। इससे उन लोगों के लिए यह विकल्प उपयोगी हो सकता है जो AI और ऑडियो फीचर्स चाहते हैं, लेकिन कैमरा वाले स्मार्ट ग्लासेज इस्तेमाल नहीं करना चाहते।

Ray-Ban Meta Gen 3 में 9 घंटे की बैटरी

मेटा ने कैमरा वाले स्मार्ट ग्लासेज का नया वर्जन Ray-Ban Meta Gen 3 भी पेश किया है। इसमें 12MP कैमरा और 3K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है। इस मॉडल में करीब 9 घंटे की बैटरी लाइफ बताई गई है। इसके अलावा Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट और बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस भी दिया गया है।

Meta Connect 2026
Meta Connect 2026

ग्लासेज में एक्शन बटन भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर कई फीचर्स को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें मल्टी-माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है, जो कॉल और ऑडियो के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम करने में मदद करता है। Ray-Ban Meta Gen 3 की शुरुआती कीमत 449 डॉलर रखी गई है।

घर में मिलेगा IMAX जैसा अनुभव

मेटा के इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा Meta VR Glasses की रही। कंपनी ने इन्हें पारंपरिक VR हेडसेट की तुलना में काफी हल्के डिजाइन के साथ पेश किया है। इनका वजन करीब 100 ग्राम है।

Meta Connect 2026
Meta Connect 2026

इनमें 5K डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर टेक्स्ट और विजुअल्स को ज्यादा साफ तरीके से देखा जा सकता है। यूजर इनमें 3D कंटेंट और IMAX जैसा सिनेमाई अनुभव ले सकेंगे। इनका इस्तेमाल केवल मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि काम करने के लिए भी किया जा सकता है। यूजर कंप्यूटर या Mac से कनेक्ट करके एक साथ कई वर्चुअल स्क्रीन खोल सकते हैं।

बैटरी और प्रोसेसर अलग डिवाइस में

Meta VR Glasses का वजन कम रखने के लिए कंपनी ने इसकी बैटरी और प्रोसेसर को ग्लासेज के अंदर रखने के बजाय एक अलग छोटे डिवाइस में दिया है। यह डिवाइस करीब 300 ग्राम का है और इसे जेब में रखा जा सकता है। ग्लासेज इससे कनेक्ट होकर काम करते हैं। Meta VR Glasses की कीमत 1,299.99 डॉलर रखी गई है। इनकी बिक्री 2027 में शुरू होने की जानकारी दी गई है।

चश्मे से बोलकर कर सकेंगे कई काम

मेटा ने अपने AI असिस्टेंट Muse को भी स्मार्ट ग्लासेज के साथ जोड़ा है। इसका मकसद यूजर को फोन निकाले बिना कई डिजिटल काम करने की सुविधा देना है। यूजर चश्मे से बोलकर जानकारी हासिल कर सकते हैं, रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, मैसेज भेज सकते हैं और दूसरे रोजमर्रा के काम कर सकते हैं।

Meta Connect 2026
Meta Connect 2026

आने वाले समय में AI के जरिए शॉपिंग, अपॉइंटमेंट और दूसरी सेवाओं की बुकिंग जैसे काम भी आवाज के जरिए करने की सुविधा बढ़ाई जा सकती है। यानी स्मार्ट ग्लासेज सिर्फ देखने और सुनने वाला डिवाइस नहीं रहेगा, बल्कि यह पर्सनल AI असिस्टेंट की तरह भी काम करेगा।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!