Home Haryana Haryana IAS HCS Transfer : हरियाणा में 14 अफसरों के तबादले, 7...

Haryana IAS HCS Transfer : हरियाणा में 14 अफसरों के तबादले, 7 IAS और 7 HCS अधिकारी शामिल, क्या CM की ‘सुधर जाओ’ चेतावनी के बाद गुरुग्राम के दो बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज ?

Haryana IAS HCS Transfer
Haryana IAS HCS Transfer

Haryana IAS HCS Transfer : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 14 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इनमें 7 IAS और 7 HCS अधिकारी शामिल हैं। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेशों में गुरुग्राम के दो अहम प्रशासनिक पदों पर भी बदलाव किया गया है। GMDA के CEO फूल चंद मीणा और गुरुग्राम नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप दहिया को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Haryana IAS HCS Transfer
Haryana IAS HCS Transfer

Written by Kajal Panchal • Published on : 11 November 2026

IBN24 NEWS NETWORK : इस फेरबदल में गुरुग्राम और फरीदाबाद के मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी से लेकर नगर निगम, खेल विभाग और अन्य प्रशासनिक विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में नई नियुक्तियां

सरकार ने प्रशासनिक बदलाव के तहत दुष्मंता कुमार बेहरा को गुरुग्राम और फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA/FMDA) का CEO नियुक्त किया है। वहीं, मोहम्मद इमरान रजा को GMDA का एडिशनल CEO बनाया गया है।

इसके अलावा IAS पंकज को पानीपत से स्थानांतरित करके गुरुग्राम नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, अंकिता चौधरी को पानीपत नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर, फूल चंद मीणा को मानव संसाधन एवं सामान्य प्रशासन विभाग का कमिश्नर और सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के बाद गुरुग्राम के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण फेरबदल देखने को मिला है।

प्रदीप दहिया को चीनी मिल महासंघ की जिम्मेदारी

तबादला आदेशों के तहत प्रदीप दहिया को हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल महासंघ का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें राज्य लेखा परीक्षा विभाग के डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी दी गई है।

वहीं, IAS शक्ति सिंह को खेल विभाग का डायरेक्टर एवं स्पेशल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें मानव संसाधन विभाग के डायरेक्टर एवं स्पेशल सेक्रेटरी और सामान्य प्रशासन विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल महासंघ के MD और राज्य लेखा परीक्षा विभाग के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

7 HCS अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारियां

IAS अधिकारियों के साथ सरकार ने 7 HCS अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार अधिकारियों को अलग-अलग विभागों और प्रशासनिक पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें विराट को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) में उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मनोज खत्री को HSVP पंचकूला के सचिव के साथ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

प्रशांत को सिंचाई विभाग में GM का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, जितेंद्र कुमार-II को गुरुग्राम में फर्म्स एवं सोसाइटीज के जिला रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा अनिल कुमार यादव को महेंद्रगढ़ का जिला नगर आयुक्त (DMC) नियुक्त किया गया है। रणबीर सिंह को नगर निगम NIT फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है। सातवें अधिकारी अर्पित महलोत को वित्त विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एक सप्ताह पहले CM ने दी थी अधिकारियों को चेतावनी

इस प्रशासनिक फेरबदल के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की एक सप्ताह पुरानी चेतावनी भी चर्चा में है। दरअसल, 4 नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त संदेश दिया था।

Haryana IAS HCS Transfer
Haryana IAS HCS Transfer

बैठक के दौरान एक सड़क की खराब हालत से जुड़ी शिकायत पर मुख्यमंत्री ने PWD के एक XEN को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने संबंधित अधिकारी की एक महीने की सैलरी काटने के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बैठक का वीडियो साझा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया था- ‘सुधर जाओ’।

गुरुग्राम के अधिकारियों के तबादले को लेकर चर्चा तेज

Haryana IAS HCS Transfer
Haryana IAS HCS Transfer

अब नए आदेशों में गुरुग्राम नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप दहिया और GMDA के CEO फूल चंद मीणा के तबादले के बाद प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Haryana IAS HCS Transfer
Haryana IAS HCS Transfer

हालांकि, सरकार की ओर से इन तबादलों को मुख्यमंत्री की चेतावनी से सीधे जोड़कर कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री की हालिया सख्ती और उसके बाद हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!