Home National Pune Murder Mystery : शादी से पहले होने वाले दूल्हे की मौत...

Pune Murder Mystery : शादी से पहले होने वाले दूल्हे की मौत को सब हादसा मान रहे थे, लेकिन 33 डिग्री गर्मी में पहनी एक हूडी ने खोल दिया पूरा राज ! जानिए कैसे रची थी साजिश ?

Pune Murder Mystery
Pune Murder Mystery

Pune Murder Mystery : पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि एक CCTV फुटेज में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच हूडी पहनकर घूम रहा युवक इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने की सबसे अहम कड़ी साबित हुआ।

Pune Murder Mystery

Written by Kajal Panchal • Published on : 24 June 2026

IBN24 News Network : इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने कथित साजिश का पर्दाफाश करते हुए मृतक की मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। 23 जून 2026 को पुलिस ने खुलासा किया कि 18 जून 2026 को लोहगढ़ किले पर हुई केतन अग्रवाल की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि कथित तौर पर सुनियोजित हत्या थी।

400 फीट गहरी खाई में गिरने से हुई थी मौत

26 वर्षीय केतन अग्रवाल पुणे जिले के गहुंजे क्षेत्र के निवासी थे और अपने परिवार की रियल एस्टेट कंपनी सक्सेस ग्रुप में डायरेक्टर एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।

केतन और 20 वर्षीय सिया गोयल की फरवरी 2026 में सगाई हुई थी और नवंबर 2026 में दोनों की शादी होने वाली थी।

18 जून 2026 को दोनों ट्रेकिंग के लिए लोहगढ़ किला पहुंचे थे। इसी दौरान केतन करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

Pune Murder Mystery

शुरुआत में सिया ने पुलिस को बताया कि केतन का पैर फिसल गया था, जिसके बाद पुलिस ने इसे दुर्घटना मानकर जांच शुरू की थी। लेकिन बाद में सामने आए सबूतों ने मामले को पूरी तरह बदल दिया।

CCTV में दिखा हूडी पहने रहस्यमयी युवक

Pune Murder Mystery

जांच के दौरान पुलिस ने लोहगढ़ किले के टिकट काउंटर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में केतन और सिया के पीछे कुछ दूरी पर एक युवक चलता हुआ दिखाई दिया।

सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि उस दिन तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस था, फिर भी युवक ने शॉर्ट्स के साथ हूडी पहन रखी थी और हूडी को चेहरे तक खींच रखा था। उसने हेडसेट भी लगा रखा था, जिससे उसकी पहचान छिपी रहे।

एक अन्य फुटेज में देखा गया कि जब सिया अचानक पीछे मुड़कर देखती है, तो वह युवक तुरंत नीचे बैठ जाता है। इस व्यवहार ने पुलिस का शक और बढ़ा दिया।

फोन रिकॉर्ड से खुला प्रेम संबंध का राज

पुलिस ने सिया के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि सिया और चेतन चौधरी के बीच लंबे समय से लगातार संपर्क था।

Pune Murder Mystery

पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 18 जून 2026 के बीच दोनों के बीच 2004 फोन कॉल हुए और करीब 238 घंटे बातचीत हुई। इन रिकॉर्ड्स से दोनों के बीच गहरे संबंधों की पुष्टि हुई।

कई बार लोहगढ़ किला ले जाने की जिद करती थी सिया

Pune Murder Mystery

जांच के दौरान केतन के परिजनों ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

परिजनों के अनुसार, सिया लगातार केतन को लोहगढ़ किला ले जाने की जिद करती थी। वह 31 मई 2026 को भी उसे वहां ले गई थी। इसके बाद 4 जून 2026 को भी उसने वहां जाने की इच्छा जताई, लेकिन उस समय केतन की मां ने अनुमति नहीं दी थी।

पहली कोशिश में बच गया था केतन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 14 जून 2026 को कथित तौर पर केतन को खाई में धक्का देने की पहली कोशिश की गई थी। हालांकि उस समय केतन झाड़ियों को पकड़कर बच गया था।

जब केतन ने इस बारे में सवाल किया तो सिया ने सांप दिखाई देने का बहाना बनाया और खुद को उसकी जान बचाने वाली बताने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित रूप से लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया, लेकिन CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों ने पुलिस को हत्या की साजिश तक पहुंचा दिया।

पासपोर्ट गायब होने पर भी पुलिस को शक

जांच अधिकारियों के अनुसार, सिया और चेतन इंडोनेशिया के बाली में होने वाले प्री-वेडिंग फोटोशूट से पहले ही केतन को रास्ते से हटाना चाहते थे। हालांकि यह यात्रा आखिरी समय में रद्द हो गई क्योंकि केतन का पासपोर्ट रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था।

पुलिस को संदेह है कि इस घटना के पीछे भी सिया की भूमिका हो सकती है। हालांकि इस पहलू की जांच अभी जारी है।

सोशल मीडिया तस्वीरों से हुई पहचान

पुलिस ने चेतन चौधरी की सोशल मीडिया प्रोफाइल और तस्वीरों का विश्लेषण किया। जब इन तस्वीरों की तुलना CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे हूडी वाले युवक से की गई तो कई समानताएं सामने आईं।

इसके बाद चेतन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सिया और चेतन की कथित साजिश का खुलासा हुआ।

हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज

Pune Murder Mystery

23 जून 2026 को पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों, कॉल रिकॉर्ड्स तथा अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Please also read this article : 

Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

error: Content is protected !!