Home National Gold Price Update : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट जारी, चांदी...

Gold Price Update : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट जारी, चांदी ₹4,500 टूटी, जानिए आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड और आज के क्या है ताजा भाव, क्या अब आपके बजट में आएगा गोल्ड ?

Gold Price Update
Gold Price Update

Gold Price Update : घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 2,500 रुपये से अधिक सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमतों में 4,500 रुपये से ज्यादा की भारी गिरावट देखने को मिली।

Gold Price Update

Written by Kajal Panchal • Published on : 10 June 2026

IBN24 News Network : वैश्विक बाजार में कमजोरी और डॉलर की मजबूती का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दिया। बुधवार सुबह कमोडिटी बाजार खुलते ही सोना और चांदी दोनों दबाव में नजर आए।

Gold Price Update

वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जुलाई फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी ₹4,519 टूटकर ₹2,34,009 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव ₹2,38,528 प्रति किलोग्राम था।

चांदी खरीदारों के लिए राहत

लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान चांदी खरीदारों को आज राहत मिली है। एक ही दिन में ₹4,500 से अधिक की गिरावट ने निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों का ध्यान आकर्षित किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में जारी दबाव के चलते आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11 सप्ताह के निचले स्तर पर सोना

Gold Price Update

इंटरनेशनल मार्केट में क्या रहे भाव ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1.8 प्रतिशत गिरकर 4,187.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 23 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। वहीं अमेरिकी सोना वायदा 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,213.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

चांदी की बात करें तो हाजिर चांदी 1.5 प्रतिशत टूटकर 64.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए सोना और चांदी खरीदना महंगा हो गया है, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

आगे क्या रहेगी कीमतों की दिशा ?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर संकेत और डॉलर की चाल आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के कारण घरेलू बाजार में भी दबाव बना रहने की संभावना है।

यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार के उतार-चढ़ाव पर नजर रखना और विशेषज्ञों की सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।

Please also read this article : https://ibn24news.com/womens-t20-world-cup-warm-up-match/

Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

error: Content is protected !!