Home Haryana Riya Taekwondo : फास्ट फूड ठेला लगाने वाले पिता की बेटी का...

Riya Taekwondo : फास्ट फूड ठेला लगाने वाले पिता की बेटी का बड़ा कारनामा, हिसार की रिया ब्राजील में दिखाएंगी ताईक्वांडो का दम, जानिए कैसे मिली बड़ी कामयाबी ?

Riya Taekwondo
Riya Taekwondo

Riya Taekwondo : हरियाणा के हिसार की होनहार खिलाड़ी रिया ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रिया अब ब्राजील में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्कूली खेल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आर्थिक परेशानियों के बावजूद रिया ने खेल के प्रति अपना जुनून बनाए रखा और लगातार मेहनत करती रहीं।

Riya Taekwondo
Riya Taekwondo

Written by Kajal Panchal • Published on : 18 September 2026

IBN24 NEWS NETWORK : रिया हिसार के 12 क्वार्टर क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह अंडर-18 कैटेगरी में 49 किलोग्राम भार वर्ग में ताईक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह अंतर्राष्ट्रीय स्कूली खेल ताईक्वांडो प्रतियोगिता 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं रिया के पिता

रिया के परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। उनके पिता राजेश कुमार फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद परिवार ने रिया के खेल को आगे बढ़ाने के लिए उसका हौसला बनाए रखा।

Riya Taekwondo
Riya Taekwondo

वहीं, रिया ने भी परिस्थितियों को अपनी राह में बाधा नहीं बनने दिया। उन्होंने नियमित अभ्यास और मेहनत जारी रखी। इसी मेहनत का नतीजा है कि अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला है।

छत्तीसगढ़ में ट्रायल के दौरान किया शानदार प्रदर्शन

हाल ही में रिया ने 15 से 17 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्कूली खेल ताईक्वांडो प्रतियोगिता के ट्रायल में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

Riya Taekwondo
Riya Taekwondo

रिया के चयन की खबर सामने आने के बाद परिवार और उनके आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही उनके कोच सुरेश गिल भी लगातार रिया का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

कोच के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचीं रिया

चयन के बाद रिया अपने कोच सुरेश गिल के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचीं। यहां जिला शिक्षा अधिकारी ने रिया को बधाई दी और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों ने रिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करें और देश व हरियाणा का नाम रोशन करें।

SGFI उठाएगा 50 प्रतिशत खर्च

रिया के लिए राहत की बात यह है कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए होने वाले खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा उठाने की बात कही गई है। इससे परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कुछ कम होगा।

Riya Taekwondo
Riya Taekwondo

वहीं, बाकी खर्च के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित अन्य संगठनों से सहयोग मिलने की उम्मीद है। इसी कड़ी में डीपीई कुलदीप नैन ने रिया को 1100 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी है। अब रिया और उसके परिवार की उम्मीदें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं पर टिकी हैं।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!