Kurukshetra Law Student Alleges R@pe After Job Offer : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक लॉ स्टूडेंट ने युवक पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रेप करने, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसने पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे अदालत का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Written by Kajal Panchal • Published on : 17 June 2026
IBN24 News Network : शिकायत में युवती ने बताया कि वह लॉ की छात्रा है और उसके पिता भारतीय सेना में अधिकारी हैं। युवती के अनुसार, पिछले वर्ष 14 नवंबर को नितिन नामक युवक ने उसे एक कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।
पीड़िता का आरोप है कि नौकरी की प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज लेकर आने की बात कहकर आरोपी ने उसे शाहाबाद के एक होटल में बुलाया।
होटल के कमरे में रेप करने का आरोप
युवती के मुताबिक, होटल पहुंचने के बाद आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने घटना के दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। शिकायत के अनुसार, बाद में आरोपी उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
आरोपी के परिवार को बताई पूरी बात
पीड़िता का कहना है कि उसने इस घटना की जानकारी आरोपी के परिवार को भी दी थी। हालांकि, उसे उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिला। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परिवार के सदस्यों ने उसका साथ देने की बजाय आरोपी का समर्थन किया।
घर में खींचकर मारपीट करने का आरोप
युवती ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि पिछले महीने आरोपी उसे जबरन अपने घर के अंदर खींच ले गया था। वहां उसके साथ मारपीट की गई।
इसके अलावा शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक रूप से उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और उसका अपमान किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट पहुंची
पीड़िता के अनुसार, उसने सबसे पहले शाहाबाद पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद कुरुक्षेत्र पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया, लेकिन कहीं से भी उसे न्याय नहीं मिला।
युवती का कहना है कि जब पुलिस स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने अदालत में याचिका दाखिल कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
अदालत के निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
SHO बोले- जांच जारी है
शाहाबाद थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Please also read this article : https://ibn24news.com/womens-t20-world-cup-warm-up-match/
Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
























