Home National Asian Games 2026 : ईशा सिंह ने जीता सिल्वर, लवलीना का मेडल...

Asian Games 2026 : ईशा सिंह ने जीता सिल्वर, लवलीना का मेडल पक्का, भारत की शूटिंग, आर्चरी और स्क्वॉश में शानदार प्रदर्शन, जानिए कितने मैडल हुए भारत के नाम ?

Asian Games 2026
Asian Games 2026

Asian Games 2026 : जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग में ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या बढ़ाई। वहीं, बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत का एक और मेडल पक्का कर दिया है।

Asian Games 2026
Asian Games 2026

Written by Kajal Panchal • Published on : 28 September 2026

IBN24 NEWS NETWORK : इसके अलावा आर्चरी, स्क्वॉश और शूटिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, टेनिस में अंकिता रैना और ऋतुजा भोसले की विमेंस डबल्स चुनौती खत्म हो गई। वहीं, बारिश के कारण भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट क्वार्टरफाइनल रद्द होने के बाद भारत ने बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर

Asian Games 2026
Asian Games 2026

भारत की शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल में उनका मुकाबला चीन की शियाओ जियांगशियान से हुआ। ईशा ने 580 अंक के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए उन्हें शूट-ऑफ का सामना करना पड़ा। मुकाबला बेहद करीबी रहा, लेकिन दूसरे शूट-ऑफ में चीन की खिलाड़ी ने बढ़त बना ली।

Asian Games 2026
Asian Games 2026

फाइनल में चीन की शूटर ने 38 अंक के साथ गोल्ड जीता, जबकि ईशा सिंह ने 38 अंक के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी 34 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। मनु भाकर 579 अंक के साथ क्वालिफिकेशन में 11वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। राही सरनोबत 568 अंक के साथ 30वें स्थान पर रहीं। टीम इवेंट में भारत ने 1727 अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया।

लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में, भारत का एक और मेडल पक्का

बॉक्सिंग में भारत की लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 75 किलोग्राम कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Asian Games 2026
Asian Games 2026

लवलीना ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। पहले राउंड में सभी जजों ने उन्हें 5-0 से बढ़त दी। इसके बाद उन्होंने मुकाबला 30-27 के स्कोर से अपने नाम किया। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही लवलीना ने एशियन गेम्स 2026 में भारत का एक और पदक पक्का कर दिया है।

आर्चरी में चिकिता क्वार्टरफाइनल में, ज्योति सुरेखा बाहर

महिलाओं के कंपाउंड इंडिविजुअल इवेंट में भारत की चिकिता तनीपार्थी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। राउंड ऑफ-16 में चिकिता का मुकाबला चीनी ताइपे की चेन यी-हुआन से हुआ। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 15 एरो के बाद 148-148 रहा। इसके बाद शूट-ऑफ हुआ, जिसमें चिकिता ने बुल्सआई पर निशाना लगाया, जबकि चेन का एरो 10 रिंग में लगा। इस तरह चिकिता ने मुकाबला जीत लिया।

Asian Games 2026
Asian Games 2026

अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना इंडोनेशिया की नुरिसा दियान अशरिफाह से होगा। वहीं, भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम को दक्षिण कोरिया की 14 वर्षीय कांग योनसियो ने 150-146 से हराकर बाहर कर दिया। कांग ने मुकाबले में परफेक्ट 150 का स्कोर बनाया। इससे पहले राउंड ऑफ-32 में चिकिता ने भूटान की दोर्जी डोल्मा को 149-140 और ज्योति ने कजाकिस्तान की अदेल झेक्सेनबिनोवा को 148-145 से हराया था।

टेनिस में अंकिता-ऋतुजा की चुनौती खत्म

महिलाओं के डबल्स में भारत की अंकिता रैना और ऋतुजा भोसले को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को कजाकिस्तान की अन्ना डानिलिना और यूलिया पुतिनत्सेवा ने हराया।

Asian Games 2026
Asian Games 2026

भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 7-5 से जीता, लेकिन कजाकिस्तान की जोड़ी ने दूसरे सेट में 6-3 से वापसी की। इसके बाद मैच टाई-ब्रेक में पहुंचा, जहां कजाकिस्तान की जोड़ी ने 10-5 से जीत दर्ज की। अंकिता और ऋतुजा की मिक्स्ड डबल्स में चुनौती अभी बाकी है।

बारिश के कारण भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट मैच रद्द

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट क्वार्टरफाइनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। लगातार बारिश के चलते टॉस भी नहीं हो सका।

Asian Games 2026
Asian Games 2026

मैच रद्द होने के बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर डिफेंडिंग चैंपियन भारत को सेमीफाइनल में जगह मिल गई। अब भारत सेमीफाइनल में श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल के विजेता से भिड़ेगा। इससे पहले पाकिस्तान और हांगकांग के बीच क्वार्टरफाइनल भी बारिश के कारण रद्द हुआ था। बेहतर रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

RankCountry🥇 Gold🥈 Silver🥉 BronzeTotal
1China1255144220
2Japan396461164
3South Korea21264390
4Uzbekistan11171240
5Kazakhstan9112343
6Thailand971127
7Bahrain82313
8Iran714930
9North Korea75517
10Malaysia62917
11Hong Kong, China5121734
12India 🇮🇳4171839

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!