Haryana School Summer Vacation : हरियाणा में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां तय समय से पहले घोषित कर दी हैं। अब प्रदेश के स्कूलों में 25 मई से समर वेकेशन शुरू होंगे। पहले छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन भीषण गर्मी और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सरकार ने यह फैसला 6 दिन पहले लागू कर दिया।

Written by Kajal Panchal • Published on : 20 May 2026
IBN24 News Network : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बीच हुई बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। सरकार का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।
लू और गर्मी से हालात खराब
हरियाणा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने राज्य में पहली बार गंभीर हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा माना जा रहा था।
रोहतक सबसे गर्म शहर
बुधवार को रोहतक हरियाणा का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं सिरसा समेत कई अन्य जिलों में भी तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है तथा लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घरों से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
7 शहरों में 45 डिग्री के पार तापमान
प्रदेश के कम से कम 7 बड़े शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
| शहर | तापमान |
|---|---|
| रोहतक | 46.9°C |
| सिरसा | 46.4°C |
| फरीदाबाद | 46.0°C |
| हिसार | 45.3°C |
| सिरसा | 45.3°C |
| जींद | 45.2°C |
| नारनौल | 45.0°C |
25 मई से शुरू होगा नौतपा

हरियाणा में 25 मई से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा। इस दौरान आमतौर पर साल की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नौतपा के दौरान तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इसी को देखते हुए सरकार ने समय रहते छुट्टियों का फैसला लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है।
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी
मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, धूप में बाहर निकलने से बचने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
सरकार का मानना है कि स्कूलों में छुट्टियां जल्दी घोषित करने से बच्चों को लू और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाया जा सकेगा।
Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Bengal Shocker 2026: 15 साल की सत्ता हिलती दिखी, BJP बहुमत के करीब-क्या ममता का किला आज ढह जाएगा ?
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/
Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08























