
Aparna Sharma Crowned Mrs. Karnal 2026 :
करनाल। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक संगीत, भव्य मंच और दर्शकों की जोरदार तालियों के बीच आयोजित *मिस एवं मिसेज करनाल-2026* का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर की प्रतिभाशाली महिलाओं और युवतियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।

प्रतियोगिता के परिणामों में *अपर्णा शर्मा* ने *मिसेज करनाल-2026* का खिताब अपने नाम किया। वहीं *ऋतु चौधरी* प्रथम रनर-अप और *प्रज्ञाता कटारिया* द्वितीय रनर-अप रहीं। *मिस करनाल-2026* का ताज *हिमालिका खुराना* के सिर सजा।

मिसेज करनाल 2026 की विनर अपर्णा शर्मा ने बताया कि शादी होने के बावजूद उन्होने कभी अपने टेलेंट को कम नहीं होने दिया और एक सफल उद्यमी होने के साथ साथ उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर कभी भी लापरवाही नहीं बरती जिस वजह से वो आज भी फिटनेस के मामले में किसी युवा महिला से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और उन्होंने समय समय पर अपने अभिनय को निखारने की कोशिश की है और शायद इसी की बदौलत उनके टेलेंट को कार्यक्रम के जजेस ने पहचान लिया और वो मिसेज करनाल 2026 का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई। उन्होंने बाकी प्रतिभागियों से आल इज बेस्ट कहते हुए उन्हे भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

आपको बता दे कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, पारंपरिक परिधानों और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। फैशन और सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया, जिसके चलते पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की कई प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित भी किया गया। आयोजन में समाज, शिक्षा, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए प्रभावी मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर भी उपलब्ध कराते हैं।




















