Home Haryana Haryana 500 New Roadways Buses : हरियाणा में बसों का इंतजार होगा...

Haryana 500 New Roadways Buses : हरियाणा में बसों का इंतजार होगा खत्म ! 500 नई रोडवेज बसें आएंगी, गुरुग्राम में बनेंगे 2 फ्लाईओवर और एक अंडरपास, क्या आपको भी आ रही थी परेशानी ?

Haryana 500 New Roadways Buses
Haryana 500 New Roadways Buses

Haryana 500 New Roadways Buses : हरियाणा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी (HPPC) और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक में कुल 9 प्रस्तावों पर सहमति बनी।

Haryana 500 New Roadways Buses
Haryana 500 New Roadways Buses

Written by Kajal Panchal • Published on : 4 November 2026

IBN24 NEWS NETWORK : इनमें हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 500 नई बसें शामिल करने और गुरुग्राम में दो फ्लाईओवर व एक अंडरपास बनाने की परियोजनाएं प्रमुख हैं।

रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 500 नई बसें

हरियाणा रोडवेज की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने 500 नई पूर्ण निर्मित नॉन-एसी डीजल बसों की खरीद को मंजूरी दी है। ये सभी बसें बीएस-VI उत्सर्जन मानकों के अनुरूप होंगी। इससे प्रदेश में यात्रियों को बस सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Haryana 500 New Roadways Buses
Haryana 500 New Roadways Buses

इसके अलावा, हरियाणा रोडवेज के लिए 24 पूर्ण निर्मित डीजल ट्रक खरीदने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। वहीं, रोडवेज के विभिन्न डिपो और सब-डिपो की आगामी एक साल की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (DEF) की खरीद को भी मंजूरी दी गई।

गुरुग्राम में कहां बनेंगे 2 फ्लाईओवर और एक अंडरपास ?

गुरुग्राम में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इनके तहत दो फ्लाईओवर और एक अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं में शामिल हैं:

Haryana 500 New Roadways Buses
Haryana 500 New Roadways Buses
  1. सेक्टर-45-46 और सेक्टर-51-52 के चौराहे पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
  2. सेक्टर-85-86 और सेक्टर-89-90 के चौराहे पर दूसरा फ्लाईओवर बनेगा।
  3. मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के आसपास ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए सेक्टर-27-29 और सेक्टर-43-44 के चौराहे पर अंडरपास बनाया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से गुरुग्राम के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या कम होने और अलग-अलग सेक्टरों के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है।

351.46 करोड़ रुपये के 7 एजेंडे बैठक में रखे गए

हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी की बैठक में कुल 7 एजेंडे रखे गए। इनकी अनुमानित लागत 351.46 करोड़ रुपये थी। इनमें से 4 मामलों में दोबारा टेंडर जारी करने का निर्णय लिया गया, जबकि 3 एजेंडों को अंतिम रूप दिया गया।

Haryana 500 New Roadways Buses
Haryana 500 New Roadways Buses

इन तीन एजेंडों की मूल अनुमानित लागत 208.91 करोड़ रुपये थी। इसके साथ ही दोनों समितियों की बैठक में कुल 9 प्रस्तावों पर सहमति बनी।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!