Home Haryana Biru Valmiki Hatyakand : पत्नी सड़क पर बैठी बोली- आरोपियों का एनकाउंटर...

Biru Valmiki Hatyakand : पत्नी सड़क पर बैठी बोली- आरोपियों का एनकाउंटर हो, दावा- भाऊ गैंग ने कराई हत्या, क्या जल्द होंगे सभी आरोपी गिरफ्तार ?

Biru Valmiki Hatyakand
Biru Valmiki Hatyakand

Biru Valmiki Hatyakand : हरियाणा के करनाल में 28 वर्षीय युवक बीरू की भरे बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वह एक्टिवा पर अपनी बहन के घर जा रहा था। आरोप है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया और भगवडिया गैस एजेंसी के पास पहुंचते ही पॉइंट ब्लैंक रेंज से उसके सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बीरू को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Biru Valmiki Hatyakand
Biru Valmiki Hatyakand

Written by Kajal Panchal • Published on : 6 August 2026

IBN24 NEWS NETWORK : घटना के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके एनकाउंटर की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे हुई पूरी वारदात

पुलिस के अनुसार, सदर बाजार निवासी बीरू (28) बुधवार रात करीब 9 बजे एक्टिवा पर अपनी बहन के घर जा रहा था। जैसे ही वह भगवडिया गैस एजेंसी के पास पहुंचा, पीछे से डिस्कवर बाइक पर आए दो हमलावरों ने उसे घेर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने बेहद करीब से उसके सिर पर गोली मार दी। गोली लगते ही बीरू सड़क पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बीरू को तुरंत करनाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अमृतधारा अस्पताल रेफर कर दिया, जहां करीब 30 मिनट बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौके से मिला गोली का खोल, पुलिस ने सील किया घटनास्थल

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोल बरामद किया और पूरे इलाके को सील कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया गया।

6 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Biru Valmiki Hatyakand
Biru Valmiki Hatyakand

बीरू अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। पति की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी बेसुध हो गई। वह लगातार रोती रही और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती रही।

परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करते हुए कहा कि उन्हें केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि कड़ी कार्रवाई चाहिए।

परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार

बीरू की मौत के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। देर रात तक अस्पताल के बाहर हंगामा चलता रहा। इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए।

Biru Valmiki Hatyakand
Biru Valmiki Hatyakand

परिजन अंबेडकर चौक की ओर प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांधी चौक के पास रोक लिया। इसके बाद समाज के लोगों ने वहीं सड़क पर बैठकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पत्नी बोली- आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए

बीरू की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि हत्या की पूरी साजिश पहले से रची गई थी। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनका एनकाउंटर किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

वाल्मीकि समाज ने कहा- यह पूरे समाज की लड़ाई

Biru Valmiki Hatyakand
Biru Valmiki Hatyakand

पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर पहुंचे वाल्मीकि समाज के नेता राजू बुटाना ने कहा कि यह केवल बीरू के परिवार का मामला नहीं बल्कि पूरे समाज का मामला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्या और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन केवल आश्वासन देता है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। इस बार समाज न्याय लेकर रहेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की भी जांच

Biru Valmiki Hatyakand
Biru Valmiki Hatyakand

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। पोस्ट में कथित तौर पर लिखा गया कि हत्या गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया की ओर से करवाई गई है तथा सोशल मीडिया पर चेतावनी भी दी गई।

हालांकि, इस वायरल पोस्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस भी इसकी जांच कर रही है और फिलहाल इस पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की गई है।

इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चल रहा था विवाद

परिजन दीपक ने बताया कि पिछले तीन से चार महीनों से इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर बीरू का विवाद चल रहा था।

उन्होंने पुलिस को नीलोखेड़ी और कुरुक्षेत्र के छह लोगों के नाम दिए हैं। परिवार का आरोप है कि यही लोग लगातार बीरू को निशाना बना रहे थे और उन्होंने ही हत्या की साजिश रची।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था बीरू

बीरू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था। उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पुलिसकर्मियों के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। उसने अपनी प्रोफाइल बायो में खुद को “मुकदमेवार” भी लिखा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, वह पहले करनाल नगर निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर चुका था, लेकिन करीब चार साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी।

बीरू पर दर्ज थे कई आपराधिक मामले

Biru Valmiki Hatyakand
Biru Valmiki Hatyakand

पुलिस के अनुसार, मृतक बीरू के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। शुरुआती जांच में पुलिस इस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। हालांकि जांच के दौरान सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

मां की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक की मां की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का बयान

सदर बाजार चौकी इंचार्ज मनदीप ने बताया कि घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सभी साक्ष्य जुटा रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

इस हत्याकांड के बाद करनाल में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर पुलिस लगातार जांच का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर परिवार और वाल्मीकि समाज न्याय की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस आरोपियों को कितनी जल्दी गिरफ्तार कर पाती है और इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कब तक होता है।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!