FIFA World Cup 2026 : फुटबॉल की दुनिया में अक्सर युवा खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलता है, लेकिन FIFA World Cup 2026 में 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा (Vozinha) ने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। केप वर्डे (Cape Verde) के अनुभवी गोलकीपर ने अपने देश के पहले वर्ल्ड कप मैच में ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई।

Written by Kajal Panchal • Published on : 19 June 2026
IBN24 News Network : केप वर्डे ने अपने इतिहास के पहले FIFA World Cup मुकाबले में यूरोपियन चैंपियन स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। इस ऐतिहासिक नतीजे के सबसे बड़े हीरो रहे गोलकीपर वोजिन्हा, जिन्होंने सात शानदार बचाव (7 Saves) कर स्पेन के स्टार खिलाड़ियों को गोल करने से रोक दिया।
स्पेन का दबदबा, लेकिन वोजिन्हा दीवार बनकर खड़े रहे
मैच में स्पेन ने लगभग 75 प्रतिशत बॉल पजेशन रखा और 27 से ज्यादा गोल प्रयास किए। लेकिन हर बार उनके सामने वोजिन्हा दीवार बनकर खड़े हो गए। उन्होंने कई शानदार सेव करते हुए टीम को ऐतिहासिक ड्रॉ दिलाया और “Player of the Match” का पुरस्कार भी जीता।

स्पेन के स्टार खिलाड़ियों फेरान टोरेस, मिकेल ओयारजाबल और अयमेरिक लापोर्टे के प्रयासों को भी वोजिन्हा ने नाकाम कर दिया। उनकी गोलकीपिंग को टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बेहतरीन व्यक्तिगत परफॉर्मेंस में गिना जा रहा है।
कौन हैं वोजिन्हा ?

वोजिन्हा का असली नाम जोसिमार जोसे एवोरा डायस (Josimar José Évora Dias) है। उनका जन्म 3 जून 1986 को केप वर्डे के मिंडेलो शहर में हुआ था। वह वर्तमान में पुर्तगाल के क्लब GD Chaves के लिए खेलते हैं और 2012 से केप वर्डे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं।
वर्ल्ड कप में यह उनका पहला मैच था और इसी के साथ वह FIFA World Cup इतिहास के दूसरे सबसे उम्रदराज डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए।
सोशल मीडिया पर रातों-रात बने स्टार

स्पेन के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद वोजिन्हा की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया। मैच से पहले उनके सोशल मीडिया पर 50 हजार से भी कम फॉलोअर्स थे, लेकिन कुछ ही घंटों में उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में पहुंच गई और 3 दिन के अंदर 50k से 14 मिलियन फ़ोलोवर्स हो गए। दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों ने उनकी जमकर तारीफ की।
भावुक कर देने वाली कहानी

मैच के बाद वोजिन्हा भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि उनकी मां अमेरिका नहीं पहुंच सकीं और इसलिए उनके जीवन का सबसे बड़ा मैच स्टेडियम में नहीं देख पाईं। यह कहानी वायरल हो गई और बाद में अमेरिकी अधिकारियों ने उनकी मां के लिए वीजा की व्यवस्था कर दी, जिससे वह अब केप वर्डे का अगला मुकाबला स्टेडियम में देख सकेंगी।
वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा सरप्राइज
2026 FIFA World Cup के शुरुआती मुकाबलों में केप वर्डे का स्पेन को रोकना सबसे बड़े उलटफेरों में माना जा रहा है। फुटबॉल विशेषज्ञों का कहना है कि वोजिन्हा का यह प्रदर्शन आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा।
40 साल की उम्र में वर्ल्ड कप डेब्यू करना ही बड़ी उपलब्धि है, लेकिन दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल स्पेन को गोलरहित रोकना किसी चमत्कार से कम नहीं। वोजिन्हा ने न केवल अपने देश के लिए इतिहास रचा बल्कि दुनिया को यह भी दिखा दिया कि जुनून, अनुभव और मेहनत के आगे उम्र मायने नहीं रखती।
Please also read this article : https://ibn24news.com/womens-t20-world-cup-warm-up-match/
Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव






















