Home Haryana Karnal Murder Accused Confesses : करनाल में भाई के साले की हत्या...

Karnal Murder Accused Confesses : करनाल में भाई के साले की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गंजा कर घुमाया, बोला- ‘बहुत बड़ी गलती हुई, ऐसा कोई न करे’, 5 जुलाई की रात हुआ था खूनी विवाद, जानिए क्या था पूरा मामला ?

Karnal Murder Accused Confesses
Karnal Murder Accused Confesses

Karnal Murder Accused Confesses : हरियाणा के करनाल जिले के निसिंग थाना क्षेत्र के गांव कुचपुरा में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गंजा कर सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान उसने मीडिया के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई और किसी को भी गुस्से में ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए।

Karnal Murder Accused Confesses

Written by Kajal Panchal • Published on : 8 July 2026

IBN24  News Network : आरोपी सागर ने कहा कि उसके बड़े भाई मनीष के साले जसविंद्र की हत्या उसके हाथों हुई, जिसका उसे गहरा पछतावा है। उसने बताया कि घटना के दौरान जसविंद्र और उसके भाइयों ने उसके पिता ऋषिपाल पर हमला कर दिया था। पिता को घायल होता देखकर वह अपना आपा खो बैठा और गुस्से में चाकू से हमला कर दिया, जिससे जसविंद्र की मौत हो गई।

5 जुलाई की रात हुआ था खूनी विवाद

जानकारी के अनुसार, 5 जुलाई की रात गांव कुचपुरा में एक विवाहिता के ससुराल और मायका पक्ष के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के भाइयों पर तेजधार हथियार और पंच से हमला कर दिया।

Karnal Murder Accused Confesses

घटना के दौरान अमृत और श्रवण किसी तरह मौके से निकल गए, लेकिन जसविंद्र को छाती और पेट में चाकू मार दिया गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 6 जुलाई को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी सागर और उसके पिता गिरफ्तार

मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सागर और उसके पिता ऋषिपाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्या बोले जांच अधिकारी ?

मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि रायसन निवासी मंजू की शादी गांव कुचपुरा निवासी मनीष के साथ हुई थी। काफी समय से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। 5 जुलाई की रात मंजू ने अपने भाइयों को फोन कर ससुराल में मारपीट की सूचना दी।

Karnal Murder Accused Confesses

इसके बाद जसविंद्र और उसके भाई गांव पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया। इसी दौरान सागर ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर जसविंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

error: Content is protected !!