Vaibhav Suryavanshi Records : IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 29 गेंदों में 97 रन ठोककर रचे 10 बड़े रिकॉर्ड, जानिए कौन से दिग्गज खिलाडियों को छोड़ा पीछे ?

Vaibhav Suryavanshi Records
Vaibhav Suryavanshi Records

Vaibhav Suryavanshi Records : आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में महज 15 साल के वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए। उनकी इस विस्फोटक पारी में 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। खास बात यह रही कि उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा, जो IPL इतिहास की सबसे खतरनाक पारियों में गिना जा रहा है।

Vaibhav Suryavanshi Records

Written by Kajal Panchal • Published on : 28 May 2026

IBN24 News Network : न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एलिमिनेटर मैच में वैभव ने शुरुआत से ही SRH के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। पावरप्ले में ही उन्होंने 8 छक्के जड़ दिए और मैच का पूरा रुख बदल दिया। उनकी बल्लेबाजी देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए।

वैभव सूर्यवंशी की इस पारी को क्रिकेट एक्सपर्ट्स IPL इतिहास की सबसे विस्फोटक पारियों में शामिल मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका नाम लगातार ट्रेंड करता रहा और फैंस उन्हें “नेक्स्ट सिक्सर किंग” कहने लगे।

15 साल की उम्र में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi Records

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल की उम्र में वह कारनामा कर दिखाया, जो बड़े-बड़े दिग्गज बल्लेबाज भी नहीं कर सके। उन्होंने IPL 2026 में अब तक 680 रन बना लिए हैं और वह एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

इतना ही नहीं, वह IPL इतिहास में 600+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 20 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

एक पारी में तोड़ दिए कई बड़े रिकॉर्ड

SRH के खिलाफ खेली गई इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कुल 10 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, सनथ जयसूर्या, सुरेश रैना और शुभमन गिल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

वैभव के नाम हुए बड़े रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi Records

क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड टूटे

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में 65 छक्के लगाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम था।

Vaibhav Suryavanshi Records

वहीं पावरप्ले में 490 रन बनाकर उन्होंने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर ने 2016 सीजन में 467 रन बनाए थे।

प्लेऑफ में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

वैभव ने एलिमिनेटर मुकाबले में 12 छक्के लगाए और वह IPL प्लेऑफ/नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले शुभमन गिल के नाम 10 छक्कों का रिकॉर्ड था।

इसके अलावा वह IPL इतिहास में एक पारी में 12 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले मुरली विजय का 11 छक्कों का रिकॉर्ड सबसे बड़ा था।

राजस्थान रॉयल्स के लिए बने सबसे बड़े मैच विनर

इस पूरे सीजन में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को कई मुश्किल मुकाबलों में जीत दिलाई।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैभव इसी तरह खेलते रहे तो आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा बन सकते हैं। उनकी तुलना अब युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों से की जा रही है।

सोशल मीडिया पर छाए वैभव सूर्यवंशी

SRH के खिलाफ इस ऐतिहासिक पारी के बाद सोशल media पर वैभव सूर्यवंशी लगातार ट्रेंड करते रहे। कई पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने उनकी बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। क्रिकेट फैंस उन्हें भारत का नया “सिक्सर किंग” बता रहे हैं।

कम उम्र में जिस तरह वैभव ने बड़े मंच पर दबाव के बीच निडर बल्लेबाजी की, उसने साफ कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का एक बड़ा स्टार मिल चुका है।

Please also read this article : 

Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

कौन हैं कलु पुटिक, जिसकी क्रिएटिविटी और महज 21 पोस्ट पर 3.8 मिलियन फोलोवर्स होने पर instagram भी हुआ फ़िदा, आपको क्या लगता है … क्या ये बनेंगे नया फैशन आइकन

BJP Leads in Bengal : क्या बदलने जा रहा है देश का सियासी नक्शा? विधानसभा चुनाव 2026 में बड़े उलटफेर के संकेत

Bengal Shocker 2026: 15 साल की सत्ता हिलती दिखी, BJP बहुमत के करीब-क्या ममता का किला आज ढह जाएगा ?

Bargi Dam Cruise Tragedy : ऑरेंज अलर्ट के बावजूद चला क्रूज़… क्या यह हादसा था या सिस्टम की लापरवाही से हुई 9 मौतें ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08