Haryana E-Bus Launch : हरियाणा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के 10 शहरों में चल रही लो-फ्लोर इलेक्ट्रॉनिक AC बसों में भी स्कूल और कॉलेज छात्रों का स्टूडेंट पास मान्य होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत में नए ई-बस डिपो के उद्घाटन के दौरान यह बड़ी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने पानीपत, पंचकूला, सोनीपत, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों के लिए कुल 80 नई लो-फ्लोर AC ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें अकेले पानीपत को 40 नई ई-बसें मिली हैं। इसके बाद अब पानीपत में ई-बसों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।
अब ई-बसों में भी चलेगा स्टूडेंट पास
सीएम नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि अब छात्र-छात्राएं अपने स्कूल या कॉलेज का पास दिखाकर ई-बसों में भी सफर कर सकेंगे। अभी तक यह सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में ही मिलती थी।
सरकार की ओर से छात्राओं को फ्री बस पास और छात्रों को रियायती पास की सुविधा दी जाती है। अब ई-बसों में भी इस फैसले से हजारों विद्यार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा।
सुरक्षा के लिए 7 CCTV और SOS अलार्म
नई ई-बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। ये बसें जेबीएम (JBM) कंपनी की हैं और एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 150 किलोमीटर तक चल सकती हैं।

हर बस में 7 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा हर सीट के पास SOS इमरजेंसी अलार्म बटन भी दिया गया है। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में यात्री बटन दबाकर तुरंत ड्राइवर और डिपो कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंचा सकते हैं।
कंपनी के ड्राइवर, रोडवेज के कंडक्टर
इन ई-बसों को चलाने के लिए ड्राइवर कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि कंडक्टर हरियाणा रोडवेज के होंगे। खास बात यह है कि इस व्यवस्था में दो महिला कंडक्टरों सोनिया और रजनी का भी चयन किया गया है।
जब तक इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन पूरी तरह शुरू नहीं होती, तब तक कंडक्टर मैनुअल टिकट जारी करेंगे।
अभी 10 शहरों में चल रही ई-बसें
हरियाणा में फिलहाल पानीपत, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत, करनाल, हिसार और पंचकूला में ई-बस सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।

इन बसों की शुरुआत भी सबसे पहले पानीपत से हुई थी। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद ई-बस में सफर किया था। सरकार का लक्ष्य जून तक प्रदेश में ई-बसों की संख्या 155 तक पहुंचाने का है, जबकि कुल 375 ई-बसें चलाने की योजना तैयार की गई है।
शिक्षा मंत्री बोले- पानीपत में शुरू हुआ प्रदूषण के खिलाफ चौथा युद्ध
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पानीपत की धरती ने पहले तीन बड़े युद्ध देखे हैं और अब चौथा युद्ध प्रदूषण के खिलाफ शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या धीरे-धीरे कम की जा रही है। पहले बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट किया गया और अब ई-बसों के जरिए स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
महिपाल ढांडा ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ साफ हवा देना भी सरकार की जिम्मेदारी है।

यात्रियों को मिलेगा आरामदायक और प्रदूषण मुक्त सफर
सरकार का दावा है कि इन AC लो-फ्लोर ई-बसों से यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त सफर मिलेगा। खासकर छात्रों, महिलाओं और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को इस योजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Please also read this article :
Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Bengal Shocker 2026: 15 साल की सत्ता हिलती दिखी, BJP बहुमत के करीब-क्या ममता का किला आज ढह जाएगा ?
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/
Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08






















