Gold Silver Price on 12 November : सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। पिछले कुछ दिनों से कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार, 12 नवंबर को भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,309 सस्ता होकर करीब ₹1.38 लाख पर आ गया है।

Written by Kajal Panchal • Published on : 12 November 2026
IBN24 NEWS NETWORK : वहीं, चांदी खरीदने वालों को भी राहत मिली है। एक किलो चांदी की कीमत में ₹3,901 की कमी आई है और इसका भाव घटकर करीब ₹1.82 लाख रह गया है। खास बात यह है कि पिछले दो दिनों में सोने की कीमत करीब ₹4,126 तक गिर चुकी है। ऐसे में जिन लोगों कीमती धातुओं में निवेश करने या शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनकी नजर अब बाजार के अगले रुख पर है।
दो दिनों में सोने-चांदी के भाव में कितनी आई गिरावट ?
बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है। बुधवार को भी सोने का भाव ₹1,817 गिरा था। इसके बाद गुरुवार को इसमें ₹2,309 की और गिरावट दर्ज की गई।

चांदी की कीमत में भी बुधवार को ₹100 और गुरुवार को ₹3,901 की कमी आई है। इस तरह लगातार दो दिनों की गिरावट ने खरीदारों को कुछ राहत दी है।
ऑल टाइम हाई से चांदी करीब ₹2 लाख सस्ती
इस साल चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी के बाद अब बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी का भाव करीब ₹2.30 लाख था। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को चांदी ने तेजी दिखाते हुए ₹3.86 लाख प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छू लिया था।

हालांकि, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव रहा। अब चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब ₹1.94 लाख सस्ती हो चुकी है। इस गिरावट से उन लोगों को राहत मिल सकती है, जो चांदी के गहने, सिक्के या अन्य उत्पाद खरीदने की योजना बना रहे हैं।
सोना भी रिकॉर्ड स्तर से करीब ₹36 हजार नीचे
सोने की कीमतों में भी इस साल बड़ी तेजी और फिर गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब ₹1.33 लाख था। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को कीमत बढ़कर ₹1.76 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

लेकिन अब सोने की कीमत उस ऊंचाई से करीब ₹36 हजार नीचे आ चुकी है। गुरुवार की गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने का IBJA भाव करीब ₹1.38 लाख प्रति 10 ग्राम रह गया है।
बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव ?
देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। 12 नवंबर के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव इस प्रकार है:
- दिल्ली: ₹1,39,950
- मुंबई: ₹1,39,800
- कोलकाता: ₹1,39,800
- चेन्नई: ₹1,39,800
- जयपुर: ₹1,39,950
- भोपाल: ₹1,39,850
- पटना: ₹1,39,850
- लखनऊ: ₹1,39,950
- रायपुर: ₹1,39,800
- अहमदाबाद: ₹1,39,850
- चंडीगढ़: ₹1,39,950
अलग-अलग कैरेट के हिसाब से सोने के भाव
सोने की शुद्धता के आधार पर इसकी कीमत भी अलग-अलग होती है। 12 नवंबर 2026 को उपलब्ध भाव के अनुसार:
- 24 कैरेट: ₹1,38,294 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट: ₹1,26,677 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट: ₹1,03,721 प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट: ₹80,902 प्रति 10 ग्राम
Disclaimer : यह लेख उपलब्ध बाजार आंकड़ों और विश्लेषण पर आधारित है। इसमें दी गई कीमतें और पूर्वानुमान बदल सकते हैं। यह निवेश सलाह नहीं है।
Please also read this article :
Instagram: https://www.instagram.com/ib




















