Home Haryana Haryana Sugarcane Price : गन्ने का भाव ₹600 होगा या किसानों को...

Haryana Sugarcane Price : गन्ने का भाव ₹600 होगा या किसानों को फिर करना पड़ेगा इंतजार ? सोनीपत महापंचायत में बड़ा ऐलान, 2 दिसंबर को CM आवास घेरेंगे किसान !

Haryana Sugarcane Price
Haryana Sugarcane Price

Haryana Sugarcane Price : हरियाणा में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का विरोध तेज होने लगा है। सोनीपत में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले किसानों ने गन्ने का न्यूनतम भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर महापंचायत की। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया तो 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर पड़ाव डाला जाएगा।

Haryana Sugarcane Price
Haryana Sugarcane Price

Written by Kajal Panchal • Published on : 12 November 2026

IBN24 NEWS NETWORK : गुरुवार को दोपहर 12 बजे सोनीपत शुगर मिल के गेट पर आयोजित इस महापंचायत में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गन्ने का उचित मूल्य देने की मांग उठाई गई।

गन्ने का भाव ₹600 करने की मांग, सरकार को आंदोलन की चेतावनी

महापंचायत में किसान नेताओं ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, बीज, डीजल, मजदूरी और अन्य कृषि खर्चों में बढ़ोतरी के बावजूद किसानों को गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। ऐसे में गन्ने का भाव कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए।

Haryana Sugarcane Price
Haryana Sugarcane Price

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांग स्वीकार नहीं की तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर पड़ाव डालने का ऐलान किया गया है।

महापंचायत में कई किसान संगठनों के नेता हुए शामिल

सोनीपत में आयोजित इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, किसान मजदूर यूनियन के नेता सुरेश कोथ, भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन के जोगिंदर सिंह नैन और ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के ईश्वर सिंह दहिया शामिल हुए।

Haryana Sugarcane Price
Haryana Sugarcane Price

इसके अलावा अखिल भारतीय किसान सभा के सुमित दलाल, संचालक ईश्वर सिंह राठी, वीरेंद्र पहल, सुशीला खासा, एडवोकेट कपिल देव और कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी सहित कई किसान नेता मौजूद रहे। महापंचायत की अध्यक्षता राजेंद्र कोहला ने की।

शुगर मिल डायरेक्टर को सौंपा मांगपत्र

Haryana Sugarcane Price
Haryana Sugarcane Price

महापंचायत के बाद किसानों ने शुगर मिल परिसर में नारेबाजी करते हुए डायरेक्टर को अपनी मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। यदि गन्ने के रेट में उचित बढ़ोतरी नहीं की गई तो हरियाणा में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

दो साल में केवल ₹35 बढ़ा गन्ने का भाव

हरियाणा सरकार ने गन्ने के भाव में अगले दो सीजन के लिए बढ़ोतरी की घोषणा की है। पहले गन्ने का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल था। इसके बाद चालू सीजन 2026-27 के लिए इसे बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। वहीं, आगामी सीजन 2027-28 के लिए 450 रुपये प्रति क्विंटल भाव घोषित किया गया है।

Haryana Sugarcane Price
Haryana Sugarcane Price

हालांकि, किसान संगठनों का कहना है कि यह बढ़ोतरी खेती की लगातार बढ़ती लागत के मुकाबले पर्याप्त नहीं है। इसी वजह से किसान अब 600 रुपये प्रति क्विंटल का भाव तय करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

26 नवंबर से पहले हरियाणा में होंगी 7 महापंचायतें

संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन को प्रदेशव्यापी बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। SKM के बैनर तले 26 नवंबर से पहले हरियाणा में 7 महापंचायतें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद आंदोलन के अगले चरण में 7 और महापंचायतें की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय किसान यूनियन (घासीराम नैन) समेत कई किसान संगठन हिस्सा लेंगे।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!