Haryana School Timing For Winter : हरियाणा में ठंड का मौसम शुरू होते ही शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया है। 16 नवंबर से प्रदेश के स्कूलों में नया विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। इसके तहत सामान्य पारी वाले विद्यालय अब सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होगी। हालांकि, इस बदलाव के बावजूद कुछ निजी स्कूल पुराने समय पर ही कक्षाएं चला रहे हैं। इसे लेकर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है और शिक्षा विभाग से सभी स्कूलों में एक समान समय लागू करवाने की मांग की है।

Written by Kajal Panchal • Published on : 16 November 2026
IBN24 NEWS NETWORK : अभिभावकों का कहना है कि सर्दियों में सुबह का तापमान कम रहने के कारण बच्चों को जल्दी स्कूल भेजना मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद कुछ निजी शिक्षण संस्थान सुबह 8:30 और 9 बजे से ही कक्षाएं शुरू कर रहे हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों के लिए समय बदलने का क्या फायदा, जब निजी स्कूलों में पुराने शेड्यूल पर ही पढ़ाई जारी है?
ठंड में सुबह जल्दी स्कूल जाने से परेशान बच्चे
अभिभावकों ने निजी स्कूलों के समय को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि सर्दियों में छोटे बच्चों को सुबह जल्दी उठाकर तैयार करना और ठंड में स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए भी चुनौती बन जाता है।

उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि निजी स्कूल प्रबंधन को भी नए विंटर शेड्यूल के अनुसार समय निर्धारित करने के निर्देश दिए जाएं। अभिभावकों के मुताबिक, प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में समय को लेकर समान व्यवस्था होनी चाहिए।
15 फरवरी तक रहेगा विंटर शेड्यूल
शिक्षा विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्दियों के दौरान 15 नवंबर से 15 फरवरी तक स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सामान्य पारी में चलने वाले विद्यालय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे।
इस व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को सुबह स्कूल पहुंचने के लिए पहले की तरह जल्दी घर से नहीं निकलना पड़ेगा। वहीं, स्कूलों की छुट्टी भी निर्धारित नए समय के अनुसार होगी।
दोहरी पारी वाले स्कूलों के लिए अलग शेड्यूल
जिन स्कूलों में दो शिफ्ट में पढ़ाई होती है, उनके लिए शिक्षा विभाग ने अलग समय निर्धारित किया है। पहली शिफ्ट में कक्षाएं सुबह 7:55 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी।
इस तरह दोनों पारियों के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है, ताकि स्कूलों का संचालन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार किया जा सके।
Please also read this article :
Instagram: https://www.instagram.com/ib





















