Home Haryana Haryana Chowkidar Salary Hike : हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों को दीपावली का...

Haryana Chowkidar Salary Hike : हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों को दीपावली का तोहफा, मानदेय ₹11 हजार से बढ़ाकर ₹15,221 किया, जानिए वर्दी और साइकिल भत्ता कितना बढ़ा ?

Haryana Chowkidar Salary Hike
Haryana Chowkidar Salary Hike

Haryana Chowkidar Salary Hike : हरियाणा सरकार ने दीपावली से पहले प्रदेश के ग्रामीण चौकीदारों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह में चौकीदारों के मानदेय और विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की। अब ग्रामीण चौकीदारों को हर महीने 11 हजार रुपये की जगह 15,221 रुपये मानदेय मिलेगा। इसके अलावा वर्दी भत्ता, लाठी, बैटरी और छाते का भत्ता तथा साइकिल भत्ता भी बढ़ा दिया गया है।

Haryana Chowkidar Salary Hike
Haryana Chowkidar Salary Hike

Written by Kajal Panchal • Published on : 6 November 2026

IBN24 NEWS NETWORK : मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से प्रदेश के करीब 7 हजार ग्रामीण चौकीदारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, चौकीदारों ने अपनी मांगों में केवल मानदेय बढ़ाने की बात नहीं रखी थी, बल्कि उन्हें पक्का कर्मचारी घोषित करने, खाली पदों पर भर्ती करने और सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली राशि बढ़ाने जैसी मांगें भी शामिल थीं।

चौकीदारों के मानदेय और भत्तों में कितनी हुई बढ़ोतरी ?

सरकार की ओर से जारी विवरण के अनुसार ग्रामीण चौकीदारों को मिलने वाले मानदेय और भत्तों में बढ़ोतरी की गई है।

Haryana Chowkidar Salary Hike
Haryana Chowkidar Salary Hike
  1. मासिक मानदेय: पहले 11,000 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 15,221 रुपये कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी हर महीने लागू होगी।
  2. वर्दी भत्ता: पहले 4,000 रुपये सालाना मिलते थे, अब 5,000 रुपये मिलेंगे।
  3. लाठी, बैटरी और छाते का भत्ता: पहले 1,000 रुपये सालाना मिलते थे, अब इसे बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया है।
  4. साइकिल भत्ता: पहले 3,500 रुपये मिलते थे, अब 5,000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि प्रत्येक तीन साल में एक बार मिलेगी।

इसके अलावा ग्रामीण चौकीदारों को कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) का लाभ भी नियमानुसार देने की बात कही गई है।

ये थीं ग्रामीण चौकीदारों की प्रमुख मांगें

पंचकूला में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीण चौकीदारों की ओर से अपनी कई मांगें सरकार के सामने रखी गई थीं। इनमें प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं:

Haryana Chowkidar Salary Hike
Haryana Chowkidar Salary Hike
  • ग्रामीण चौकीदारों को पक्का कर्मचारी घोषित किया जाए।
  • प्रदेश में करीब 7 हजार खाली पदों को भरा जाए।
  • न्यूनतम मासिक वेतन 30 हजार रुपये किया जाए।
  • सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाली राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाए और साइकिल भत्ता 10 हजार रुपये किया जाए।
  • बीमारी से मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये और दुर्घटना में मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने चौकीदारों से पूछा कि जब कांग्रेस विपक्ष में थी, तब चौकीदारों के लिए क्या कहा जाता था? इस पर कार्यक्रम में मौजूद चौकीदारों ने ‘चौकीदार चोर है’ का जवाब दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को देश और प्रदेश के चौकीदारों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि ‘मैं भी चौकीदार हूं’। सीएम ने कांग्रेस शासन के दौरान चौकीदारों के सम्मान को लेकर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान हुए बोफोर्स तोप और पनडुब्बी से जुड़े विवादों का भी जिक्र किया।

पुलिसकर्मी ने CPR देकर बचाई जान

पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक अप्रत्याशित घटना भी सामने आई। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही ऑडिटोरियम में मौजूद एक ग्रामीण चौकीदार अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार रायपुररानी निवासी ग्रामीण चौकीदार यासीन सुबह करीब 10 बजे ऑडिटोरियम पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वे बेहोश होकर गिर गए।

पुलिसकर्मी अनिल कुमार ने तुरंत शुरू की CPR

यासीन को जमीन पर गिरता देखकर ड्यूटी पर तैनात हरियाणा पुलिस के सिपाही अनिल कुमार ने तुरंत मदद की। उन्होंने बिना देर किए CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू कर दिया।

कुछ देर की कोशिश के बाद यासीन को हिचकी आई और उन्होंने आंखें खोल दीं। इसके बाद वहां मौजूद साथियों ने उन्हें संभाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

पंचकूला के नागरिक अस्पताल में कराया भर्ती

चौकीदार यासीन को तत्काल पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई गई।

इस घटना के बाद पुलिसकर्मी अनिल कुमार की तत्परता और सूझबूझ की चर्चा होने लगी। समय पर CPR मिलने से यासीन को तत्काल मदद मिल सकी।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!