Home Haryana Amit Shah Karnal Visit : अमित शाह के करनाल दौरे पर 6...

Amit Shah Karnal Visit : अमित शाह के करनाल दौरे पर 6 रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी, मेडिकल कॉलेज जाने का रूट भी बदला

Amit Shah Karnal Visit
Amit Shah Karnal Visit

Amit Shah Karnal Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को होने वाले करनाल दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उनकी सुरक्षा और कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत शहर के 6 प्रमुख चौक और रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसे में अगर आप भी 5 नवंबर को करनाल में घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपना रास्ता जरूर देख लें।

Amit Shah Karnal Visit
Amit Shah Karnal Visit

Written by Kajal Panchal • Published on : 4 November 2026

IBN24 NEWS NETWORK : पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा व्यवस्था के चलते निर्धारित रास्तों से वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, शहर में जाम की स्थिति न बने और आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक रास्ते भी निर्धारित किए गए हैं।

करनाल के ये 6 रास्ते रहेंगे बंद

अमित शाह के दौरे के दौरान सुरक्षा कारणों से शहर के इन 6 प्रमुख स्थानों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

Amit Shah Karnal Visit
Amit Shah Karnal Visit
  1. NDRI चौक
  2. अंबेडकर चौक
  3. महात्मा गांधी चौक
  4. माल रोड
  5. ITI चौक
  6. निर्मल कुटिया चौक

इन रास्तों पर वाहन लेकर जाने से बचें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए तय किए वैकल्पिक रास्ते

ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने अलग-अलग रूट निर्धारित किए हैं।

Amit Shah Karnal Visit
Amit Shah Karnal Visit
  • NDRI परिसर के रिहायशी इलाके में रहने वाले लोग गेट नंबर 5, 6 और 7 से आ-जा सकेंगे।
  • न्यायपुरी, शक्ति कॉलोनी और सुभाष कॉलोनी के निवासी पुराना बस स्टैंड, कमेटी चौक और पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए सेक्टर-13/14 GT रोड की तरफ जा सकेंगे।
  • सेक्टर-6 और सेक्टर-7 के निवासी सेक्टर-13/14 कट से पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड, दयाल सिंह कॉलेज और वी-वर्क अस्पताल के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

मेडिकल कॉलेज जाने के लिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला ?

गृह मंत्री के दौरे के दौरान सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्था मरीजों और इमरजेंसी सेवाओं को लेकर की गई है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले मरीजों और एंबुलेंस के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।

Amit Shah Karnal Visit
Amit Shah Karnal Visit

1. असंध, निसिंग और कैथल की तरफ से आने वाले वाहन

इन क्षेत्रों से आने वाले वाहन कमेटी चौक, पुराना बस स्टैंड, दयाल सिंह कॉलेज और विर्क अस्पताल के रास्ते मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट तक पहुंच सकेंगे।

2. इंद्री, कुंजपुरा और कुरुक्षेत्र की तरफ से आने वाले वाहन

इस तरफ से आने वाले वाहन ITI चौक और NDRI चौक से होते हुए मेडिकल कॉलेज के पिछले गेट से प्रवेश कर सकेंगे।

3. मेरठ रोड, घरौंडा और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन

मेरठ रोड, ताऊ देवी लाल चौक, सेक्टर-5, नमस्ते चौक और घरौंडा की तरफ से आने वाले वाहन सेक्टर-13/14 कट, पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड, दयाल सिंह कॉलेज और विर्क अस्पताल के रास्ते मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट तक पहुंच सकेंगे।

पुलिस ने लोगों से की खास अपील

Amit Shah Karnal Visit
Amit Shah Karnal Visit

पुलिस अधीक्षक करनाल करन गोयल ने आमजन से अपील की है कि गृह मंत्री के दौरे के दौरान निर्धारित बंद रास्तों पर जाने से बचें। घर से निकलने से पहले अपने आने-जाने का रूट जरूर चेक कर लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों

First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

error: Content is protected !!